फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   State government has given priority to works related to public interest: Kanwar

प्रदेश सरकार ने जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी है: कंवर

Tue, 11 Oct 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
State government has given priority to works related to public interest: Kanwar
लंबलू में नवनिर्मित पशुशाला का लोकार्पण करते पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। प्रदेश सरकार ने पौने पांच वर्षों के कार्यकाल के दौरान पूरे प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। प्रदेश सरकार ने सभी मूलभूत सुविधाओं को लोगों के घरद्वार तक पहुंचाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

यह बात ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य विभाग मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मंगलवार को हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लंबलू में गोशाला, पीएचसी लंबलू का उद्घाटन और पंचायत भवन लंबलू का शिलान्यास करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने सामाजिक कल्याण और जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। केंद्र और प्रदेश सरकार की डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से हिमाचल में लोक कल्याण के कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लंबलू को एक महाविद्यालय और उपतहसील की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही हिमकेयर योजना से 10 लाख परिवारों के लगभग 50 लाख लोग लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन के दृष्टिगत सुजानपुर में शिवधाम, बीड़ भगहेड़ा में राम धाम बनकर तैयार किया गया है। उन्होंने गोशाला बनाने के लिए भूमि दान करने वाली वार्ड सदस्य अंजना को सम्मानित किया। उन्होंने लोक भवन लंबलू के निर्माण के लिए अतिरिक्त 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर स्थानीय विधायक नरेंद्र ठाकुर, पूर्व विधायक उर्मिल ठाकुर, मंडलाध्यक्ष रमेश शर्मा, मंडल महामंत्री सुरेश सोनी, गो सेवा आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, स्थानीय पंचायत प्रधान करतार चंद सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed