फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   State Educational Achievement Survey conducted in 316 private and government schools

Hamirpur (Himachal) News: 316 निजी और सरकारी स्कूलों में हुआ राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण

Sat, 04 Nov 2023 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
State Educational Achievement Survey conducted in 316 private and government schools
शिक्षा खंड भोरंज में आयोजित राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण में निरीक्षण करते अध्यापक।(स्रोत: स
हमीरपुर। जिलेभर के 316 निजी और सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण (एसईएएस) का आयोजन किया गया। सर्वे में प्रत्येक शिक्षा खंड में प्रशिक्षित डीएलएड प्रशिक्षुओं एवं अध्यापकों ने तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा के 7,321 विद्यार्थियों का टेस्ट लिया। सर्वे के लिए स्कूलों का चयन राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की ओर से किया गया था।
विज्ञापन



सर्वे मेंं विद्यार्थियों को टेस्ट बुकलेट के साथ-साथ चार तरह की ओएमआर शीट और प्रश्नपत्र भी दिया गया। टेस्ट के दौरान तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों को टेस्ट देेने के एक घंटा, छठी कक्षा को एक घंटा 15 मिनट जबकि नौंवी कक्षा को डेढ़ घंटे का समय प्रदान किया गया। खंड स्तर पर गठित कमेटियों ने स्कूलों में जाकर टेस्ट परीक्षा का निरीक्षण भी किया। इस बारे में जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर के प्रधानाचार्य धर्म पाल चौधरी ने कहा कि जिलेभर के 316 स्कूलों में राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण (एसईएएस) परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सर्वे के दौरान भवानी सिंह, प्रताप सिंह, पुनीत कुमार, संदीप कौशल सहित अन्य डीएलएड प्रशिक्षु एवं अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed