{"_id":"65132f10269b18ccff0b8834","slug":"state-association-officials-should-also-be-included-in-the-rafting-championship-bells-in-khan-mandir-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-9509-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफ्टिंग चैंपियनशिप में राज्य संघ के पदाधिकारी भी शामिल किए जाएं : खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राफ्टिंग चैंपियनशिप में राज्य संघ के पदाधिकारी भी शामिल किए जाएं : खान
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग एसोसिएशन के राज्य महासचिव इम्तियाज खान और टेक्निकल डायरेक्टर राकेश कुमार वालिया ने उपनिदेशक एवं पर्यटन विकास अधिकारी जिला हमीरपुर रवि धीमान से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से 5 नवंबर 2023 को नादौन में आयोजित होने जा रही राफ्टिंग चैंपियनशिप के सफल आयोजन के बारे में चर्चा की गई तथा सफल आयोजन के लिए हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी इम्तियाज खान, राकेश कुमार वालिया, सिस्टा गौतम और राफ्टिंग की राष्ट्रीय खिलाड़ी दीक्षा ठाकुर आदि ने पर्यटन विभाग के उपनिदेशक रवि धीमान को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि पर्यटन विभाग की ओर से 5 नवंबर 2023 को नादौन में राफ्टिंग चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए वे हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल रायजादा के नेतृत्व में प्रयासरत है। जिला प्रशासन हमीरपुर की ओर से विभिन्न गठित कमेटियों जैसे जलपान कमेटी, आवास कमेटी, रिसेप्शन कमेटी, रेस्क्यू कमेटी इत्यादि में एसोसिएशन के लगभग 12 पदाधिकारियों को लिया जाए। इस मौके पर पर्यटन विभाग के उपनिदेशक रवि धीमान ने कहा कि नवंबर को आयोजित होने जा रही चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश राफ्टिंग एसोसिएशन का भरपूर सहयोग लिया जाएगा।