फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   State assessment of health centres completed under NCAS

Hamirpur (Himachal) News: एनक्वास के तहत स्वास्थ्य केंद्रों का स्टेट असेसमेंट पूर्ण

Sun, 10 May 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 10 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्वास) के तहत स्टेट असेस्मेंट की प्रक्रिया संपन्न हुई। अब इसका रिजल्ट तैयार कर प्रदेश स्तर पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद केंद्र सरकार की टीम संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों का फिजिकल निरीक्षण करेगी। मूल्यांकन अभियान नौ मई तक चला। पहले चरण में जिले के 30 उपस्वास्थ्य केंद्रों और छह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

जिले में कुल 32 पीएचसी और 153 उपस्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं, जिनका चरणबद्ध तरीके से मूल्यांकन किया जाएगा। राज्य स्तर पर तय मानकों को पूरा करने वाले केंद्रों को राष्ट्रीय स्तर के असेस्मेंट के लिए आवेदन करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

असेस्मेंट प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए 12 सदस्यों की छह टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, साफ-सफाई, स्टाफ की उपस्थिति और अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।


बॉक्स

आठ मानकों पर हुई जांच

इस मूल्यांकन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा और संतुष्टि सुनिश्चित करना है। विशेष बात यह है कि एक जिले की टीम दूसरे जिले में जाकर जांच करती है, जिससे निष्पक्षता बनी रहती है।

कोट

एनक्वास के तहत स्वास्थ्य संस्थानों की स्टेट असेस्मेंट हुई। जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी। -डॉ. अजय कुमार, कार्यकारी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article