फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Spring festival will begin by tying a yellow turban to Lord Ramachandra.

Hamirpur (Himachal) News: भगवान रामचंद्र को पीली पगड़ी बांध होगा वसंत उत्सव का आगाज

Tue, 13 Feb 2024 05:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 05:05 PM IST
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

रियासतों के दौरे से किया जा रहा है आयोजन, सदियों बाद भी परंपरा जारी
सुजानपुर के कटोच वंश के महाराजा संसार चंद के किले में होगा विशेष आयोजन

माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है यह पर्व

किले में स्थित भगवान रामचंद्र मंदिर प्रांगण में इस आयोजन को लेकर विशेष कार्यक्रम

पीले रंग का हलवा उत्सव में रहेगा आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर/ सुजानपुर। रियासतों के दौर के वसंत उत्सव की परंपरा आज भी जिले में जीवंत है। कटोच वंश के शासक राजा संसार चंद के सुजानपुर टिहरा किले में स्थित भगवान रामचंद्र मंदिर में बुधवार को वसंत पंचमी पर्व मनाया जाएगा। भगवान रामचंद्र को पगड़ी पहनाकर इस पर्व का शुभारंभ होगा। राजा संसार चंद ने यहां पर भगवान रामचंद्र मंदिर का निर्माण अपने शासनकाल में करवाया था।
जिलेभर में 14 फरवरी को वसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को यह त्योहार मनाया जाता है। इस दिन जिलेभर में माता सरस्वती की पूजा की जाएगी और पुरातन मंदिरों में विराजमान भगवान को पीली पगड़ी पहनाई जाएगी। जिले के सुजानपुर के ऐतिहासिक महाराजा संसार चंद के महलों में इस वर्ष भी वसंत उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। ग्राम पंचायत टिहरा में इस आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अधिक से अधिक लोग वसंत उत्सव में आएं, इसे लेकर ढोल बजाकर लोगों को निमंत्रण भी दिया जा रहा है। उत्सव को लेकर प्रतिवर्ष महाराजा संसार चंद के महलों एवं वहां पर स्थित प्रसिद्ध रामचंद्र मंदिर प्रांगण में इस पर्व को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित होते हैं। विशेष हवन पूजा पाठ करने के बाद पीली पगड़ी भगवान को पहनाई जाती है और उसके बाद उपस्थित जनसमूह को भी पीली पगड़ी बांधी जाती है।
विज्ञापन

इस वर्ष भी वसंत उत्सव का आयोजन भव्य एवं शानदार हो, इसे लेकर आयोजकों में खासा उत्साह है। ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते वसंत पर्व का अभिवादन करने के लिए लोग अपने-अपने तरीके से तैयारी में लग गए हैं। मंगलवार को इस आयोजन को लेकर सुजानपुर शहर में हर वर्ग को निमंत्रण दिया गया। यहां पर बसंत उत्सव वाले दिन एक दिन का मेला आयोजित होता है। विशेष भंडारा लगाकर लोगों को प्रसाद वितरित किया जाता है। पीली पगड़ी एवं पीले रंग का हलवा उत्सव के आकर्षण का केंद्र रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



समाचार : सोनम शर्मा : गौरव जैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed