{"_id":"6439a115144f8258e70d4d44","slug":"sports-facilities-will-be-expanded-in-anu-kendra-anurag-hamirpur-hp-news-c-19-1-121473-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अणु केंद्र में किया जाएगा खेल सुविधाओं का विस्तार : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अणु केंद्र में किया जाएगा खेल सुविधाओं का विस्तार : अनुराग
विज्ञापन
हमीरपुर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को अणु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में बैडमिंटन कोर्ट, मैट्स हॉल, जूडो हॉल और बॉक्सिंग हॉल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, साई के अधिकारियों और विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होने से प्रतिभाशाली खिलाड़ी बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे और आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र का विस्तार किया जाएगा और इसके लिए अगर जमीन उपलब्ध होती है तो यहां कम से कम 20 प्रमुख खेलों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं जुटाई जाएंगी। यहां खिलाड़ियों को हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया अभियान के तहत पांच वर्षों के दौरान खेल सुविधाओं पर लगभग 3,200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे देश भर के खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अणु में सिंथेटिक ट्रैक और अन्य खेल सुविधाओं की चर्चा करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि यहां खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्थानीय उद्यमियों, स्वयंसेवियों, खेल प्रेमियों और समाज के प्रमुख लोगों को आगे आना चाहिए।
ये सभी लोग मिलकर एक संस्था के माध्यम से खेल गतिविधियों का बेहतर संचालन कर सकते हैं और किसी न किसी रूप में खिलाड़ियों की मदद कर सकते हैं। युवा खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत की नसीहत देते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयारी करें और मैदान में खूब पसीना बहाएं। तभी वे जीवन में बेहतरीन खिलाड़ी बन सकेंगे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के प्रति उनके योगदान का स्मरण किया। इस अवसर पर साई की क्षेत्रीय निदेशक ललिता शर्मा और सहायक निदेशक मनोज आवती ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया, इसके साथ ही राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में खिलाड़ियों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी पूर्ण चंद कटोच, साई के अधिकारी, प्रशिक्षक और विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।