{"_id":"6aa99d0b90d4cb5ef40830bd","slug":"sports-competitions-begin-simultaneously-in-three-education-blocks-1198-players-will-showcase-their-strength-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-208516-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: तीन शिक्षा खंडों में एक साथ खेल प्रतियोगिताएं शुरू, 1198 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: तीन शिक्षा खंडों में एक साथ खेल प्रतियोगिताएं शुरू, 1198 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
Wed, 16 Sep 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर स्कूल में आयोजित अंडर-19 इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कुश्ती में जीत के लिए संघर
हमीरपुर। जिले के तीन शिक्षा खंडों में मंगलवार को छात्र वर्ग की इंडोर, मेजर और माइनर खेलकूद प्रतियोगिताएं एक साथ शुरू हुईं।
इसमें पीएम श्री सीबीएसई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर में अंडर-19 छात्र इंडोर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी में अंडर-19 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय माइनर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौना करौर में जिला स्तरीय मेजर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
तीनों स्कूलों में 18 विभिन्न खेलों में जिलेभर से 1198 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होंगी।
पीएम श्री सीबीएसई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर में अंडर-19 छात्र इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सुजानपुर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
जिला सहायक खेल शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने तीन दिवसीय प्रतियोगिता का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कुश्ती, कराटे, जूडो, ताइक्वांडो, योग, शतरंज, कुराश, ठोडा, टेबल टेनिस, वुशु और रस्साकशी में 412 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता के पहले दिन जूडो और कुराश के मुकाबले हुए। जूडो के 40 किलोग्राम भार वर्ग में शुभमन ने स्वर्ण, आराध्य ने रजत तथा सत्यम और अक्षित ने कांस्य पदक जीते। 45 किलोग्राम भार वर्ग में सूर्यांश ने स्वर्ण, अक्षय ने रजत तथा नव ठाकुर और अंशुमन ने कांस्य पदक प्राप्त किए।
कुराश के 45 किलोग्राम भार वर्ग में अक्षय ने स्वर्ण, आरव ने रजत तथा तरुण और अरुण ने कांस्य पदक जीते। 50 किलोग्राम भार वर्ग में आयुष ने स्वर्ण, आदित्य ने रजत तथा रोहित और आदर्श ने कांस्य पदक प्राप्त किए। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्या मंजरी महाजन, सुरेश कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
बाक्स:
वॉलीबाल में मलोटी ने सुजानपुर और समीरपुर ने हमीरपुर को हराया
भरेड़ी/जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी में अंडर-19 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय माइनर खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को शुरू हुईं। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम भोरंज शशिपाल शर्मा ने मार्च पास्ट की सलामी लेकर किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में सफलता के लिए पढ़ाई, अनुशासन और खेलकूद गतिविधियां जरूरी हैं।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो और वॉलीबाल में 436 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन वॉलीबाल में मलोटी ने सुजानपुर को 2-1 से हराया, जबकि समीरपुर की टीम ने हमीरपुर ब्लॉक को 2-0 से पराजित किया।
बैडमिंटन में सुजानपुर ब्लॉक ने चंबोह और कुलेहड़ा ने नादौन ब्लॉक को हराया। कबड्डी में पटलांदर ने डिडवीं को 35-24 से मात दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य रणवीर सिंह चौहान, खेलकूद प्रतियोगिता के जिला समन्वयक अशोक कुमार चौहान सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
-- -
खिलाड़ी की अचानक बिगड़ी तबीयत, भरेड़ी में उपचार
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने आए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ताल के एक खिलाड़ी की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे उल्टियां होने पर शारीरिक शिक्षक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरेड़ी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद खिलाड़ी को प्रतियोगिता स्थल पर भेज दिया गया। बाद में उसकी तबीयत सामान्य बताई गई।
-- -
हॉकी में मटाहणी ने नादौन को 2-1 से हराया
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौना करौर में मंगलवार को जिला स्तरीय मेजर खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ डाइट प्रधानाचार्य अनिल कौशल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। प्रतियोगिता की आयोजन सचिव राज कौशल ने बताया कि जिलेभर के 30 स्कूलों से 350 खिलाड़ी हैंडबाल, हॉकी और बास्केटबाल में भाग ले रहे हैं। पहले दिन बास्केटबाल के मुकाबलों में स्नाही ने नादौन, बगवाड़ा ने भरेड़ी और झिरालड़ी ने भूंपल को हराया। हॉकी में मटाहणी ने नादौन को 2-1 और सुजानपुर टीहरा ने धनेटा को 4-3 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। संवाद