{"_id":"5de54f0e8ebc3e54961559b7","slug":"sport-hamirpur-hp-news-sml316298998","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता को सूबे की टीम रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता को सूबे की टीम रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूली अंडर-17 एथलेटिक्स टीम सोमवार को राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए हमीरपुर से रवाना हुई। टीम को रवाना होने से पहले सामाजिक संस्था यस हिमाचल की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर खेलों में हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व एवं प्रतिनिधित्व कर चुके नरेंद्र अत्री ने संस्था की ओर से सभी खिलाड़ियों को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करने की शपथ दिलाई।
अत्री ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तो शानदार प्रदर्शन कर नाम रोशन करेंगे, लेकिन साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी मजबूती से खड़े होकर समाज एवं देश के प्रति भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर सामाजिक संस्था यस हिमाचल के खेलकूद विभाग के प्रदेश संयोजक नरेश राणा, स्कूली टीम के कोच विक्रम, वीरभगत, प्रवीण पठानिया, सुरजीत ठाकुर, सरिता, रजनी आदि मौजूद रहे।