{"_id":"5d2777078ebc3e6cf90fa5cb","slug":"sport-hamirpur-hp-news-sml3001107152","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता 16 अगस्त से होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता 16 अगस्त से होगी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला स्कूली क्रीड़ा संगठन कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन उच्च शिक्षा उप निदेशक संवत सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इसमेें अंडर-19 लड़के और लड़कियों की जोनल एवं जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं की तिथियां और प्रतियोगिता के स्थान निर्धारित किए गए। अंडर-19 लड़कों की खंड भोरंज की प्रतियोगिता रावमापा लदरौर में 16 से 18 अगस्त तक, नादौन खंड की प्रतियोगिता रावमापा कांगू में, बिझड़ी खंड की प्रतियोगिता रावमापा कुल्हेड़ा में, टौणी देवी खंड की प्रतियोगिता रावमापा चंबोह में और हमीरपुर एवं सुजानपुर खंड की प्रतियोगिता रावमापा अमरोह में 16 से 18 अगस्त तक होंगी।
लड़कियों की जोन-1 खंडस्तरीय अंडर-19 खंड हमीरपुर, भोरंज एवं नादौन की प्रतियोगिता रावमापा मुंडखर में 23 से 25 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। लड़कियों की जोन-2 खंड स्तरीय अंडर-19 खंड बिझड़ी, सुजानपुर एवं टौणी देवी की प्रतियोगिता रावमापा परोल में 23 से 25 अगस्त तक आयोजित होगी। उच्च स्कूलों की जिलास्तरीय प्रतियोगिता जिसमें खंड हमीरपुर, भोरंज, नादौन, सुजानपुर, टौणी देवी तथा बिझड़ की उच्च पाठशालाओं के छात्र कबड्डी, खो-खो वॉलीबाल, बैडमिंटन खेलों में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता रावमापा भोरंज में 28 से 31 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। जिलास्तरीय अंडर-19 लड़कों की माइनर गेम्स रावमापा भरेड़ी में 2 से 4 सितंबर, जिलास्तरीय अंडर-19 लड़कियों की माइनर गेम्स रावमापा डिडवीं में 7 से 9 सितंबर, अंडर-19 लड़कों की मेजर गेम्स रावमापा बाल सुजानपुर में 27 से 29 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी।
जिलास्तरीय लड़के और लड़कियों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता रावमापा बाल हमीरपुर में 14 से16 अक्तूबर तक आयोजित की जाएंगी। जिलास्तरीय लड़के और लड़कियों की सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा रावमापा छात्रा नादौन में 23 से 25 अक्तूबर तक आयोजित की जाएंगी। जिला स्कूली क्रीड़ा संगठन के महासचिव एवं सहायक शारीरिक अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने कहा कि जिला स्कूली क्रीड़ा संगठन हमीरपुर इस वर्ष अंडर-19 लड़कों की राज्यस्तरीय मेजर गेम्स की मेजबानी करेगा। जिसका आयोजन रावमापा सुजानपुर में 1 से 4 अक्तूबर तक किया जाएगा।