{"_id":"574c32de4f1c1b7d281096d5","slug":"speed-breakers-zebra-crossing-to-be-built-near-school-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों के साथ सड़क पर लगेंगे स्पीड ब्रेकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों के साथ सड़क पर लगेंगे स्पीड ब्रेकर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 30 May 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
।ब्लैक स्पॉट के चेतावनी बोर्ड।
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण विभाग स्कूलों के साथ सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाएगा। साथ ही चेतावनी बोर्ड भी लगाए जाएंगे। पुलिस विभाग ने संबंधित स्कूलों की लिस्ट नाम सहित लोक निर्माण विभाग को सौंपी है। विभाग जल्द स्पीड ब्रेकर लगाने जा रहा है। पुलिस विभाग ने कुल मिलाकर 41 ब्लैक स्पॉट की लिस्ट बनाकर लोक निर्माण विभाग को सौंप दी है। जिला के कई बाजारों में विभाग जेबरा क्रासिंग बनाई जाएगी।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के बस स्टैंड, सुजानपुर रोड और अवाहदेवी रोड, बहुतकनीकी संस्थान बड़ू, रावमापा टिक्कर, झिरालड़ी, भोरंज के लदरौर कस्बा, रावमापा लदरौर, डेरा परोल, पट्टा, भरेड़ी, खरवाड़ स्कूल के साथ सड़क पर स्पीड ब्रेकर तथा जेबरा क्रासिंग लगाएगा। भोरंज के जाहू बाजार, सुलगवान में भी स्पीड ब्रेेकर लगेंगे।
विज्ञापन
नादौन के रंगस, नादौन नजदीक तहसील, गढ़ा अंब, गगल कॉलेज और रावमापा भूंपल और सुजानपुर में भलेठ पुल, सीएचसी सुजानपुर, रामापा बनाल, रावमापा चबूतरा, पटलांदर, बीड बगेहड़ा, कक्कड़ तथा बड़सर में रावमापा बल्याह, बिझड़ी, धंगोटा, बड्डू, चममोह,कोटला, महारल, रैली, गाहलियां, बणी, प्रदेश पब्लिक स्कूल बणी, सेवन स्टार स्कूल बणी, प्राथमिक पाठशाला भकरेड़ी तथा सीएचएसी बड़सर के साथ सड़क पर स्पीड ब्रेकर तथा चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
पुलिस विभाग ने ब्लैक स्पॉट की लिस्ट विभाग को सौंपी है। इसमें 41 ब्लैक स्पॉट तय किए गए हैं। इन स्पॉट्स पर स्पीड ब्रेकर व जेबरा क्रासिंग बनाई जाएगी। स्कूलों के साथ सड़क पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए जाएंगे।
- एनपीएस चौहान, एक्सईएन लोनिवि, हमीरपुर