फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Special children made their own diyas and omen's envelopes

विशेष बच्चों ने स्वयं बनाए दीये और शगुन के लिफाफे

Tue, 18 Oct 2022 06:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
Special children made their own diyas and omen's envelopes
पहचान संस्था के बच्चे हमीरपुर कॉलेज में प्रदर्शनी लगाते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हमीरपुर कॉलेज ऑफ एजूकेशन के सौजन्य से मंगलवार को पहचान संस्था की ओर से मोमबत्ती प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संस्था के विशेष बच्चों की ओर से बनाए गए सामान मोमबत्तियां, दीये, शगुन के लिफाफे, मोबाइल किट, तोरन, कुंजी धारक की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें पहचान संस्था से प्रधानाचार्य चेतना शर्मा, अध्यापक अमीषा, सहयोगी ऊषा और रीना, अभिषेक, आदित्य, दिव्यांश, शुभम, सुपर्व, अंशुल शिवानी, श्रेया, अदिति और प्रिया उपस्थित रहे। संस्था की प्रबंधक चेतना शर्मा ने हमीरपुर कॉलेज आफ एजूकेशन की प्रधानाचार्य डॉ. शिवाली राणा का आभार व्यक्त किया। कहा कि उनके सहयोग से पहचान संस्था को कॉलेज में प्रदर्शनी लगाने का अवसर मिला। इसमें प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रदर्शनी में विशेष बच्चों के सामान की खूब बिक्री हुई। इस तरह की प्रदर्शनी से संस्था को आर्थिक सहायता मिलती है, जो बच्चों के लिए मदद करती है।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह ने लगाई मिट्टी के दीपक और बर्तन की प्रदर्शनी लगाई
भोरंज (हमीरपुर)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विकास खंड भोरंज में दीपावली के उपलक्ष्य में स्वयं सहायता समूहों की ओर से निर्मित सामान की प्रदर्शनी 20 अक्तूबर से लगाई जाएगी। मोमबत्तियां, मिट्टी के दीपक, मिट्टी के बर्तन व अन्य सामग्री की प्रदर्शनी और बिक्री मिनी सचिवालय भोरंज के प्रांगण में होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वयं सहायता समूह की ओर से बिमला देवी, पूनम, बनीता कुमारी ने मोमबत्ती, मिट्टी के दीपक, मिट्टी के बर्तन की प्रदर्शनी लगाई। भोरंज खंड के बीडीओ मंयक, बीएलएम पूजा, किरण चौहान, एमई शैलजा चौहान ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। बीडीओ मयंक शर्मा ने बताया कि मिट्टी से बने बर्तन और पारंपरिक सामान जो लुप्त होता जा रहा है, उसे संजोने के लिए इस प्रकार की प्रदर्शनियां लगाई जा रही हैं जो सराहनीय कार्य हैं। इससे महिलाओं को रोजगार उपलब्ध हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed