{"_id":"63542cf5a3a1582d0d6abb5b","slug":"special-buses-for-diwali-hamirpur-hp-news-sml4257873182","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली समेत विभन्न रूटों पर चलेंगी निगम की स्पेशल बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली समेत विभन्न रूटों पर चलेंगी निगम की स्पेशल बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर ने त्योहारी सीजन पर लोगों की सुविधा के लिए डेढ़ दर्जन स्पेशल बसें विभिन्न रूटों पर चलाई हैं। हालांकि निगम प्रबंधन इन बसों को यात्रियों की डिमांड के अनुसार चला रहा है।
रविवार को दिल्ली-हमीरपुर रूट पर एक बस, चंडीगढ़-हमीरपुर रूट पर पांच, बद्दी -हमीरपुर रूट पर 10 और होशियारपुर से हमीरपुर रूट पर चार बसें चलाई जाएंगी। शनिवार को परिवहन निगम ने दिल्ली-हमीरपुर रूट पर पांच बसें, चंडीगढ़-हमीरपुर रूट पर पांच, बद्दी-हमीरपुर रूट पर 5 और होशियारपुर से हमीरपुर रूट पर दो बसें चलाईं। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के डीडीएम विवेक लखनपाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन में कई लोग विभिन्न राज्यों से अपने घरों को आते हैं, ताकि परिवार के साथ दीपावली मना सकें। इन लोगों की सुविधा के लिए निगम ने स्पेशल बसें चलाई हैं।