फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Special brief revision of voter lists will be held in Bhoranj

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में होगा मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण

Thu, 24 Oct 2024 05:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 05:36 PM IST
विज्ञापन
29 अक्तूबर से 28 नवंबर तक चलेगा कार्य
विज्ञापन

नौ से पांच बजे तक तैनात रहेंगे अधिकारी

संवाद न्यूए एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 36-भोरंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 का कार्य शुरू होने जा रहा है। वीरवार को संयुक्त कार्यालय भवन भोरंज में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शशि पाल शर्मा की अध्यक्षता में भोरंज विधानसभा क्षेत्र के समस्त शैक्षणिक संस्थानों के प्रधानाचार्यों के साथ एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इसमें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने कहा कि ऐसे पात्र व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करवा सकेंगे, जिन्होंने 01 जनवरी 2025 या इससे पूर्व 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है।



यह कार्यक्रम 29 अक्तूबर से 28 नवंबर तक चलेगा। प्रात: 09 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक समस्त मतदान केंद्रों पर अभिहित अधिकारी तैनात रहेंगे तथा पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण करना सुनिश्चित करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नागरिकों की सुविधा के लिए चार विशेष अभियान दिवस का आयोजन भी किया गया है। क्रमश: 09, 10, 23, 24 नवंबर को पात्र व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए आवेदन कर सकता है। इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार 13 नवंबर, 26 नवंबर को सभी शैक्षिक संस्थानों में बीएलओ हेल्प डेस्क लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed