फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Some raised pension issues, while others raised canteen-related issues.

Hamirpur (Himachal) News: किसी ने पेंशन तो किसी ने कैंटीन संबंधी समस्याएं उठाईं

Sun, 08 Mar 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 08 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Some raised pension issues, while others raised canteen-related issues.
हमीरपुर में आयोजित वेटरनर्स आउटरीच में वरिष्ठ वेटरनर्स को सम्मानित करते हुए वरिष्ठ अधिकारी वाइस
हमीरपुर। वेटरनर्स की समस्याओं को लेकर हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिकों और वीर नारियों में से किसी ने पेंशन संबंधी तो किसी ने वेतन संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से रखा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन ने मुख्य रूप से शिरकत की। इस मौके पर पूर्व सैनिकों से उनकी समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम में हमीरपुर और बिलासपुर के वेटरनर्स और वीर नारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। पूर्व सैनिकों में हमीरपुर से ओम प्रकाश ने पेंशन संबंधी समस्या को अधिकारियों के समक्ष रखा।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि पिछले लंबे समय से हो रही कटौती उन्हें वापस नहीं मिली है। इस पर अधिकारियों ने उन्हें पेंशन संबंधी दस्तावेज जमा करवाने के लिए कहा। उन्होंने आश्वासन दिया एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। किशोरी लाल ने तकनीशियन को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ न मिलने की समस्या को प्रमुखता के साथ रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में हिमाचल में 45 ऐसे तकनीशियन हैं, जिन्हें लाभ नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही कंवर सिंह ने कहा कि उनकी पेंशन संबंधी समस्या है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को भी पत्र लिखे, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसके अलावा वीर नारी प्रकाशो देवी ने कहा कि उनके पति 1971 के युद्ध में बलिदान हुए थे, लेकिन अभी तक उनकी डिस्चार्ज बुक नहीं बनी है और न ही उन्हें उनके पति को कौन सा पुरस्कार मिला है, के बारे में जानकारी है।
इस संबंध में भी अधिकारियों ने उन्हें शीघ्र ही उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सूची तैयार की जा रही है, जो 1971 के युद्ध में बलिदान हुए थे। इसमें कुछ परेशानियां आ रही हैं, जिन्हें दूर किया जा रहा है। इस मौके पर कैंटीन संबंधी समस्या को भी उठाया गया।

इस मौके पर 80 वर्ष की आयु पूरी करने पर वेटरनर्स सुखराम, एससी महाजन, रविंद्र नाथ, बलराज पटियाल, तेजू राम, लेखराज वर्मा, देवीराम वर्मा, धुमा राम, विधि चंद, अमर नाथ, वीर नारियों में कौशल्या देवी, ऊषा चोपड़ा, स्नेह लता, प्रकाश कुमारी, अंजू शर्मा, चारू ठाकुर व कमला देवी को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसडीएम संजीत ठाकुर, हिम नवल सोशल वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन बलवंत सिंह भी मौजूद रहे।

हमीरपुर में आयोजित वेटरनर्स आउटरीच में वरिष्ठ वेटरनर्स को सम्मानित करते हुए वरिष्ठ अधिकारी वाइस

हमीरपुर में आयोजित वेटरनर्स आउटरीच में वरिष्ठ वेटरनर्स को सम्मानित करते हुए वरिष्ठ अधिकारी वाइस

हमीरपुर में आयोजित वेटरनर्स आउटरीच में वरिष्ठ वेटरनर्स को सम्मानित करते हुए वरिष्ठ अधिकारी वाइस

हमीरपुर में आयोजित वेटरनर्स आउटरीच में वरिष्ठ वेटरनर्स को सम्मानित करते हुए वरिष्ठ अधिकारी वाइस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed