{"_id":"66e2f6f59b3551f92b0fc02d","slug":"some-part-of-the-road-connecting-two-districts-sank-in-bhaur-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-135742-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दो जिलों को आपस में जोड़ने वाली सड़क का कुछ हिस्सा भौर में धंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दो जिलों को आपस में जोड़ने वाली सड़क का कुछ हिस्सा भौर में धंसा
विज्ञापन
व्यस्त सड़क होने से दिन भर लगा रहता है वाहनों का जमावड़ा
सड़क का टूटना वाहन चालकों के लिए बना मुसीबत
लोक निर्माण विभाग ने खतरे को देखते हुए सड़क पर बोरियों में भरकर रखे पत्थर
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। दो जिलों को आपस में जोड़ने वाली सड़क का कुछ हिस्सा भौर नामक स्थान पर धंस गया है। व्यस्त सड़क होने के चलते यहां पर दिन भर वाहनों का आवागमन होता रहता है। इससे यहां दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क की स्थिति को सुधारने के बजाय लीपापोती के नाम पर यहां पर बोरियों में पत्थर भरकर रखे हैं। लोक निर्माण विभाग भोरंज उपमंडल के अंतर्गत आने वाली सड़क जाहू से सरकाघाट वाया भरेड़ी पर भौर (लखाऊ) में सड़क का कुछ हिस्सा धंस गया है। टूट रही सड़क से वाहनों के पलटने का खतरा पैदा हो गया है। वाहन चालकों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे वाहन चालकों व स्थानीय लोगों में विभाग के प्रति रोष है। दो माह पहले भारी बारिश के कारण सड़क का किनारा धंस गया, जिससे यह सड़क अब टूट रही है। टूर रही सड़क पर वाहन चालकों का सफर करना मुश्किल हो रहा है। कई दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार भी हो रहे हैं। यह सड़क मंडी के सरकाघाट उपमंडल व भोरंज उपमंडल को जोड़ती है। इससे यहां वाहनों की आवाजाही दिन भर लगी रहती है। एहतियात के तौर पर लोक निर्माण विभाग ने बोरियों मेंं पत्थर भर कर रखे हैं ताकि वाहन सड़क धंसने वाले स्थान पर न जाएं। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग को भी सूचित कर दिया है। यह क्षेत्र दो पंचायतों भलवानी और धमरोल में पड़ता है। भलवानी पंचायत प्रधान अमनदीप व धमरोल पंचायत उप प्रधान विजय कुमार का कहना है कि यहां पर कभी भी वाहन दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। उन्होंने भोरंज मंडल के अधिशासी अभियंता केके भारद्वाज से मांग की है कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सड़क के साथ डंगा लगाकर सुरक्षा प्रदान की जाए और पानी की निकासी के लिए बडा कलवर्ट डाला जाए। इस बारे में लोक निर्माण विभाग सेक्शन जाहू के कनिष्ठ अभियंता मनोज कुमार शर्मा का कहना है कि भौर में नाले पर नए सिरे से कलवर्ट बनाया जाएगा। इसके लिए करीब 13 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार करके उच्च अधिकारियों की स्वीकृति के लिए भेजा है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।