फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Solution to the problem of road to DAV School Touni Devi

Hamirpur (Himachal) News: डीएवी स्कूल टौणी देवी के रास्ते की समस्या का समाधान

Sun, 04 Aug 2024 03:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Solution to the problem of road to DAV School Touni Devi
टौणी देवी में रास्ते के निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद के दौरान एकत्रित हुए ग्रामीण। संंवाद
एसडीएम, पुलिस, पंचायत प्रतिनिधियों की अगुवाई में मौके पर हल हुआ रास्ते का विवाद
विज्ञापन


एनएच के निर्माण के दौरान डीएवी स्कूल, दो गांवों के श्मशानघाट का रास्ता हुआ था बंद

रास्ता बंद होने से विद्यार्थियों को आवाजाही में झेलनी पड़ रही थी खासी दिक्कत

प्रशासन ने अधिकारियों को रास्ते को पुन: बहाल करने के दिए हैं सख्त आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी

टौणी देवी (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के अंतर्गत टौणी देवी में अस्पताल चौक पर डीएवी स्कूल के लिए जाने वाले रास्ते का विवाद प्रशासन और पंचायत के हस्तक्षेप के बाद हल हो गया है। लगभग चार माह से यह विवाद चल रहा था। अब स्कूल के लिए बेहतर रास्ता मिल पाएगा। ग्रामीणों को आने जाने में भी सुविधा होगी। प्रशासन ने सोमवार तक रास्ता बहाल करने के सख्त आदेश दिए हैं। एनएच के निर्माण के दौरान काफी बड़ा डंगा लगने के कारण डीएवी स्कूल टौणी देवी और दो गांवों के श्मशानघाट के लिए जाने वाला रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया था। खासकर स्कूली विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।


इसके लिए एनएचएआई और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से भी गुहार लगाई गई, लेकिन समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पाया था। डीएवी स्कूल प्रबंधन, प्रधानाचार्य मोहिंद्र डोगरा, स्थानीय पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर के प्रयासों से शनिवार को इस मामले को पूरी तरह से सुलझा लिया गया। जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मौके पर सदर थाना प्रभारी ललित महंत अपनी टीम के साथ पहुंचे तथा मामले को लेकर स्कूल प्रिंसिपल महेंद्र डोगरा तथा पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर से विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद एसडीएम हमीरपुर मनीष सोनी भी मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने राजस्व विभाग तथा एनएचएआई के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। इसके बाद अवैध निर्माण को हटाने के आदेश दिए हैं। शनिवार को ही अस्थायी तौर पर रास्ता बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद एनएचएआई और निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान एनएचएआई की ओर से साइट इंजीनियर सुशील कुमार के साथ ही अन्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर ने बताया कि रास्ते के विवाद से स्कूल प्रबंधन के साथ ही स्थानीय गांव के लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। यहां पर रास्ते को लेकर बार-बार विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। इसे जिला प्रशासन के सहयोग से हल कर लिया गया है। आगामी दिनों में रास्ते की समस्या उत्पन्न नहीं होगी। उन्होंने जिलाधीश अमरजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर, एसडीएम हमीरपुर मनीष सोनी के साथ ही थाना प्रभारी हमीरपुर ललित महंत का भी धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed