फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Soldier on home leave dies in bike accident

Hamirpur (Himachal) News: घर पर छुट्टी आए सैनिक की बाइक हादसे में मौत

Sun, 23 Jun 2024 07:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
भटलंबर गांव के पास मोड़ पर मोटरसाइकिल और सरकारी बस में हुई टक्कर
विज्ञापन

रविवार देर शाम सुजानपुर से घर की ओर जा रहा था सैनिक
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत सरकारी बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में 40 वर्षीय सैनिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेश कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी बजरोल के रूप में हुई है। सुरेश कुमार भारतीय सेना में तैनात है और वह घर छुट्टी पर आए हुए थे।

रविवार देर शाम साढ़े सात बजे के करीब वह सुजानपुर से अपने घर बजरोल की तरफ जा रहा था। जबकि, बस हमीरपुर से वाया बजरोल होकर जंगलबैरी की तरफ आ रही थी। भटलंबर गांव के पास एक मोड़ पर मोटरसाइकिल और बस में टक्कर हो गई। यहां पर सड़क बेहद तंग थी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सुजानपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सैनिक अपने पीछे पत्नी और सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे को छोड़ गया है। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार की पूरी जिम्मेवारी सुरेश पर ही थी। इस बारे में एसएचओ सुजानपुर मस्तराम नायक ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed