फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   So will the recruitment paper leak case be buried in the files

Hamirpur (Himachal) News: तो क्या फाइलों में दब जाएगा भर्ती पेपर लीक मामला

Fri, 13 Jan 2023 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी आयोग की भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक करने का मामला अब धीरे-धीरे ठंडे बस्ते में पड़ने लगा है। 21 दिन के बाद भी इस मामले में चयन आयोग की वरिष्ठ सहायक के अलावा अभी तक आयोग के अन्य किसी भी कर्मचारी और अधिकारी की संलिप्तता को विजिलेंस या एसआईटी साबित नहीं कर पाई है। इससे प्रतीत हो रहा है कि वरिष्ठ सहायक उमा आजाद ही आयोग में सर्वेसर्वा रही हों, जोकि मुमकिन नहीं। अभी तक सचिव समेत अन्य लोगों की क्या भूमिका रही, इसका खुलासा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

विजिलेंस ने शुरू में इस मामले में आयोग की वरिष्ठ सहायक उमा आजाद समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया था। उसके बाद आगे की कड़ियां जोड़ते हुए दो अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया। सभी को पहले पुलिस और बाद में न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जिसमें से तनु शर्मा और अजय शर्मा को गत दिवस जमानत मिल चुकी है। जबकि छह अन्य अभी तक न्यायिक हिरासत में ही हैं। शुरू में सरकार ने वाहवाही लूटते हुए एसआईटी का गठन कर मामले में बड़ी कार्रवाई का दावा किया, लेकिन अब फाइलों पर धूल जमना शुरू हो गई है।
विज्ञापन

आईएएस अधिकारी अभिषेक जैन की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय हाई पावर कमेटी भी अपना काम पूरा करके शिमला लौट चुकी है। सरकार की ओर से आयोग का कामकाज निलंबित किया जा चुका है। जिस कारण दो दर्जन से अधिक पोस्ट कोड की भर्ती प्रक्रिया लटकने से प्रदेशभर के लाखों युवा परेशान हैं। कई अभ्यर्थी नौकरी के इंतजार में उम्रदराज हो रहे हैं। उधर, एसआईटी प्रमुख एवं डीआईजी विजिलेंस जी शिवा कुमार ने कहा कि एसआईटी मामले की जांच में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक का मामला
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 25 दिसंबर 2022 को पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी की भर्ती परीक्षा प्रस्तावित थी। लेकिन 23 दिसंबर को प्रश्नपत्र लीक हो गया। जिसके बाद विजिलेंस टीम ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद के घर पर दबिश देकर महिला कर्मचारी, उसके बेटे निखिल आजाद, घर पर काम करने वाले नौकर नीरज कुमार, दलाल संजीव कुमार और दो अभ्यर्थियों तनु शर्मा और अजय शर्मा को जेओए आईटी का पेपर लीक करने के मामले में गिरफ्तार किया है।

बाद में उमा के बड़े बेटे नितिन आजाद और दलाल संजीव के छोटे भाई शशिपाल को भी गिरफ्तार किया। बाद विजिलेंस ने उमा आजाद के घर से जूनियर ऑडिटर और कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के प्रश्नपत्र, दो लैपटॉप, फोटो कॉपियर और 7.95 लाख रुपये, जबकि दलाल संजीव के अणु स्थित टाइपिंग ट्रेनिंग संस्थान से कंप्यूटर की हार्ड डिस्क और अन्य दस्तावेज बरामद किए। इन्हें जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैब भेजा गया है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed