फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   SMC topper of Nalti School of Education Block Hamirpur in primary schools

प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा खंड हमीरपुर के नाल्टी स्कूल की एसएमसी अव्वल

Mon, 27 Dec 2021 08:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
SMC topper of Nalti School of Education Block Hamirpur in primary schools
सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट एसएमसी को सम्मानित करते उपनिदेशक और अन्य। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। शिक्षा खंड हमीरपुर में सोमवार को प्राथमिक स्कूलों की सामुदायिक सहभागिता और पाठशाला प्रबंधन की भूमिका पर एक दिवसीय कार्यशाला राजकीय प्राथमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर में आयोजित की गई। कार्यशाला में हमीरपुर खंड के 98 स्कूलों के एसएससी सदस्यों, स्कूल प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक संजय ठाकुर, समन्वयक सुनील कुमार, बीआरसीसी लेखराज, बीईईओ मदन लाल शर्मा ने की। इससे पूर्व जिला के अपर प्राइमरी स्कूलों की कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था में सामाजिक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को शिक्षा में सामाजिक सहभागिता की आवश्यकता, शिक्षा के प्रति सामाजिक दायित्व की भावना और सामाजिक जुड़ाव की आवश्यकता पर पाठशाला प्रबंधन समिति और समुदाय के सदस्यों को जागरूक किया गया। वहीं, समन्वयक सुनील कुमार ने कहा कि इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली एसएमसी कमेटियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शिक्षा खंड हमीरपुर के प्राथमिक स्कूलों में प्रथम स्थान पर राजकीय प्राथमिक स्कूल नाल्टी, दूसरे स्थान पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला करहा, तीसरे स्थान पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला झगड़ियानी व बलौणी स्कूल की एसएमसी रही। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली एसएमसी को तीन हजार और स्मृति चिह्न, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली एसएमसी को दो हजार व स्मृति चिह्न व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली एसएससी को एक हजार रुपये और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed