फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Slogans of Pakistan Murdabad were raised at Gandhi Chowk

Hamirpur (Himachal) News: गांधी चौक पर लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

Sat, 10 May 2025 06:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 10 May 2025 06:19 AM IST
विज्ञापन
Slogans of Pakistan Murdabad were raised at Gandhi Chowk
हमीरपुर के गांधी चौक पर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता। - फोटो : परिजन
हमीरपुर। गांधी चौक हमीरपुर में शुक्रवार को एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिटटू भी मौजूद रहे। गांधी चौक पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सेना की हौसला आफजाई की। प्रदेशाध्यक्ष एनएसयूआई टोनी ठाकुर ने कहा कि हमें अपनी सेना पर गर्व है।
विज्ञापन

सेना से उम्मीद है कि पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमेशा से कायरतापूर्ण हमला करता है। अब समय है कि पाक अधिकृत कश्मीर को भी अपने कब्जे में लिया जाए। प्रदेश का युवा बढ़चढ़ कर सेना का साथ देगा। उन्होंने कहा कि हमें सेना पर गर्व है। पाकिस्तान की नापाक हरकतों का उसी की भाषा में जवाब दिया जा रहा है। इस दौरान काफी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed