फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Slogans of Murdabad raised against electricity board management

Hamirpur (Himachal) News: बिजली बोर्ड प्रबंधन के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे

Thu, 04 Jan 2024 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Slogans of Murdabad raised against electricity board management
बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन का संयुक्त मोर्चा अपनी मांगों को लेकर अणु में लंच टाइम के दौरान धरन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी एवं अभियंता संयुक्त माेर्चा ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोश में बिजली बोर्ड प्रबंधन के खिलाफ कर्मचारियों और यूनियन के नेताओं ने मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। प्रदेश कर्मचारी यूनियन की हमीरपुर इकाई ने भोजनावकाश के समय अधीक्षण अभियंता के गेट पर बिजली बोर्ड के प्रबंधकों की ओर से अपनाई जा रही कर्मचारी विरोधी नीतियों का कड़ा विरोध किया।
विज्ञापन


कर्मचारियों और अभियंताओं का नेतृत्व करते हुए हमीरपुर इकाई के प्रधान कृष्ण पाल और इकाई सचिव राजेश कुमार ने मांगों को जोरशोर से उठाया। इन्होंने अपने विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने बोर्ड को एक प्रयोगशाला बना दिया है। हर रोज नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इसका खामियाजा विद्युत बोर्ड से जुड़े पचास हजार परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। इसका ताजा उदाहरण वर्ष के आगमन पर विद्युत बोर्ड कर्मचारियों को वेतन और पेंशन का भुगतान न होना है। पिछले नौ माह से विद्युत बोर्ड को अस्थायी प्रबंधक से चलाया जा रहा है। कर्मचारियों की ओर से सरकार से यह भी मांग की है कि विद्युत बोर्ड में स्थायी प्रबंधक की भी नियुक्ति की जाए। इन्होंने बोर्ड प्रबंधन पर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं के बावजूद विद्युत बोर्ड प्रबंधक वर्ग की ओर से पुरानी पेंशन को बहाल न करने से कर्मचारियों में रोष है। संयुक्त मोर्चा का कहना है कि विद्युत बोर्ड में सीसीएस पेंशन नियम 1972 राज्य सरकार की तर्ज पर लागू किए गए हैं और इन नियमों में प्रदेश सरकार की ओर से किए गए सभी संशोधन विद्युत बोर्ड में लागू किए गए हैं। कानूनी तौर पर पुरानी पेंशन के बारे में प्रदेश सरकार का यह संशोधन भी विद्युत बोर्ड में लागू करना अनिवार्य है लेकिन इसे देरी से लागू करने में विद्युत बाेर्ड की ही तकनीकी दिक्कतें बढ़ेंगी और संयुक्त मोर्चा ने प्रदेश सरकार से मांग की कि समस्याओं का निवारण समय रहते कर दिया जाए अन्यथा संयुक्त मोर्चा राज्य व्यापी आंदोलन करेगा। इसका आगाज 6 जनवरी 2024 को जिला ऊना से किया जाएगा। संयुक्त मोर्चा ने चेताया है कि जब तक कर्मचारी, अधिकारी और पेंशनरों को वेतन और पेंशन का भुगतान नहीं होता है, भोजनावकाश के दौरान धरना प्रदर्शन जारी रहेंगे। इस प्रदर्शन में बिजली बोर्ड यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर दत्त शर्मा, उप महासचिव मुनीष कुमार, प्रधान स्नातक अभियंता यूनियन ई. दीपक चौहान, डिप्लोमा यूनियन से महासचिव मनोहर लाल और संयुक्त सचिव ई विनोद कालिया के अलावा कई कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed