{"_id":"671267bf21fb078b0a0afede","slug":"slogans-of-clean-india-healthy-india-echoed-in-prabhat-pheri-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-138753-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: प्रभात फेरी में स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के नारे गूंजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: प्रभात फेरी में स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के नारे गूंजे
विज्ञापन
स्वयंसेवियों को व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व पर किया जागरूक
टौणी देवी (हमीरपुर)। टौणी देवी स्कूल में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के चौथे दिन शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य शिक्षक कमल मनकोटिया ने स्वयंसेवियों को व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व पर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्वच्छता केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य और समाज में सकारात्मक छवि के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने स्वयंसेवियों को दांतों की सफाई, हाथ धोने के सही तरीकों, साफ कपड़े पहनने और नाखून काटने जैसी आदतें अपनाने की सलाह दी। वहीं, कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार एवं रीता बाली ने कहा कि प्रात:कालीन सत्र में प्रभात फेरी और योग सत्र का आयोजन प्रतिदिन किया जा रहा है, जिसमें छात्र-छात्राएं उत्साह से भाग ले रहे हैं। प्रभात फेरी के दौरान स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के नारे गूंजते रहे और स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने शिविर में संचालित किए जा रहे विभिन्न प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया और पूरे शिविर दल की सराहना की।