फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Slip counter employee on leave, Krasna Lab server stalled, patients troubled in crowd

Hamirpur (Himachal) News: पर्ची काउंटर का कर्मी छुट्टी पर, क्रस्ना लैब का सर्वर ठप, भीड़ में मरीज परेशान

Tue, 01 Oct 2024 08:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 01 Oct 2024 08:59 AM IST
विज्ञापन
Slip counter employee on leave, Krasna Lab server stalled, patients troubled in crowd
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पर्ची काउंटर पर लगी कतार। संवाद
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में सोमवार को अव्यवस्था का माहौल रहा। जहां मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सीनियर सीटीजन पर्ची काउंटर बंद रहा। वहीं, क्रस्ना लैब का सर्वर एक घंटे तक ठप रहा। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सरकारी अस्पताल में सरकारी दरों पर टेस्ट करवाने की सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से स्थापित इस लैब में सर्वर ठप होने के कारण मरीजों को घंटों तक कतार में खड़े रहना पड़ा।
विज्ञापन

सर्वर ठप होने के कारण कुछ देर के लिए तो लैब का गेट भी बंद कर दिया गया। हालांकि उसके बाद धीरे-धीरे कार्य होता रहा। मरीजों में विमल, दिलीप, राजन, आदित्य चोपड़ा और अरविंद आदि ने कहा कि यहां पर खासी परेशानी हुई। उधर, क्रस्ना लैब के अधिकारी अजय ने कहा कि सर्वर में समस्या होने के कारण दिक्कत हुई। बाद में सुचारू रूप से टेस्ट किए गए।
विज्ञापन

उधर, पर्ची काउंटर पर बी सोमवार को भारी भीड़ उमड़ी। सीनियर सिटीजन काउंटर पर पर्चियां नहीं बन पा रही थीं। यहां पर कर्मचारी छुट्टी पर था। मगर चिंता की बात है अस्पताल प्रबंधन ने यहां किसी दूसरे कर्मचारी की ड्यूटी लगाना उचित नहीं समझा। इस कारण बुजुर्ग मरीज भी लंबी कतारों में लगे रहे। घंटों तक कतार में लगने के बाद पर्ची बन पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक 80 वर्षीय बुजुर्ग सुरक्षा कर्मचारी को कह रहे थे कि मेरी पर्ची बनावा दें, लेकिन सुरक्षा कर्मचारी ने भी अपनी असमर्थता जताई। क्योंकि वहां पर इतनी भीड़ थी और बुजुर्ग मरीजों की भी अलग से कतार लगाई गई थी। उधर, कॉलेज प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि यहां पर कर्मचारी रखने के लिए सरकार से पत्राचार किया गया है।

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पर्ची काउंटर पर लगी कतार। संवाद

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पर्ची काउंटर पर लगी कतार। संवाद

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पर्ची काउंटर पर लगी कतार। संवाद

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पर्ची काउंटर पर लगी कतार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed