फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Slate collar house burnt to ashes in Jabli village

जबली गांव में स्लेटपोश मकान जलकर राख

Mon, 23 May 2022 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Slate collar house burnt to ashes in Jabli village
जबली गांव में स्लेटपोश मकान में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत धंगोटा के जबली गांव में रविवार सुबह आग लगने से बलदेव सिंह का स्लेटपोश रिहायशी मकान जलकर राख हो गया। आग से घर के अंदर रखा सारा सामान जल गया। हालांकि, स्लेटपोश मकान का कुछ हिस्सा जलने से बचा लिया गया।
विज्ञापन

अग्निशमन चौकी प्रभारी रतन चंद शर्मा ने कहा कि रविवार सुबह 9:00 बजे के करीब जबली गांव से फोन के माध्यम से आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने अग्निशमन केंद्र से तुरंत गाड़ी को मौके पर भेजा। इसके बाद कुछ सामान जलने से बचाया गया। आग लगने के कारण पीड़ित परिवार को करीब 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

चकमोह के पंचवटी चौक के नजदीक जहां पर वन विभाग का विश्राम गृह और बिरोजा डिपो है, वहां पर भी जंगल में आग लगी हुई थी और दोपहर बाद वहां पर गाड़ी को आग बुझाने के लिए भेजा गया। डिपो को आग से बचाया गया। वहीं, आग लगने की सूचना जब स्थानीय विधायक इंद्र दत्त लखनपाल को मिली तो वह भी जबली गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed