{"_id":"03a6ec30fe2fb15bca2a11c811cce50d","slug":"slacted-place-for-parking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहरे, बड़सर में पार्किंग स्थल चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैहरे, बड़सर में पार्किंग स्थल चिन्हित
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 19 Nov 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने बड़सर में वाहनों की पार्किंग और वर्जित पार्किंग स्थलों की अधिसूचना जारी की है। गारली चौक मैहरे से लेकर ठाकुर नर्सिंग होम, बड़सर तक पक्की सड़क के बाहर दोनों ओर एक-एक मीटर पैदल पथ के बाहर जो खाली स्थान बचेगा, वाहन केवल उसी स्थान पर पार्क किए जाएंगे।
यात्री बसों को खड़ी करने के लिए बस स्टैंड मैहरे में वर्षाशालिका के आगे नाली से जूते मरम्मत करने वाले की दुकान तक दो बसों को खड़ा करने और सड़क के सामने दूसरी ओर सड़क के बीच वाली नाली से आगे दो बसों के खड़ा करने का प्रावधान रहेगा।
वर्षाशालिका मैहरे के सामने वाला स्थान यात्रियों के लिए छोड़ा जाएगा। यह स्थान वाहन पार्किंग वर्जित क्षेत्र होगा। धनेटा, दांदडू की ओर जाने वाली बसों के लिए सुलभ शौचालय से पीछे केवल एक बस खड़ी करने के लिए अनुमति होगी। बस स्टैंड मैहरे में दांदडू रोड पर पीपल के पेड़ से आगे केवल दो टैक्सियों के लिए पार्किंग होगी। शेष टैक्सियाें के लिए उसी लाइन में सुलभ शौचालय के सामने से पीछे की ओर दांदडू रोड पार्किंग क्षेत्र तथा उसके बाद उसी पंक्ति में जीप ट्रालों के लिए पार्किंग क्षेत्र होगा।
विज्ञापन
उसकी पंक्ति में बड़े ट्रकों के लिए पार्किंग स्थल होगा। बस स्टैंड मैहरे में बसों को खड़ा करने के स्थान को छोड़कर बाकी स्थान पर दोनों ओर पैदल यात्रियों के रास्ते के बाहर दोपहिया पार्किंग स्थल रहेगा। पीपल अटियाला से लेकर तहसील गेट तक दोनों ओर सड़क तंग होने के कारण वाहन पार्किंग वर्जित होगी। तहसील गेट से आगे इसी लाइन में एसडीएम कार्यालय तक चौपहिया व दोपहिया वाहन पार्किंग स्थल होगा।
गारली चौक तक और गारली चौक से गारली की ओर सड़क के दोनों ओर बाजार में वाहन पार्किंग वर्जित क्षेत्र होगा। तहसील कार्यालय के बैक साइड का स्थान काराें, जीपों का पार्किंग स्थान होगा। इस स्थान पर दुकानदार और कार्यालय में काम करवाने के लिए आने वाले लोग ही अपने वाहन पार्क करेंगे।
राजस्व विभाग के क्वार्टरों के सामने के स्थान पर तहसील, एसडीएम कार्यालय कर्मचारियों, अधिकारियों की गाड़ियों के लिए पार्किंग स्थान घोषित किया है। मैहरे बड़सर में सुबह 8 बजे से सायं 8 बजे तक गुड्स व्हीकल से सामान उतारने व लादने पर प्रतिबंध रहेगा।