{"_id":"698f7ba084513af1600071a0","slug":"six-youths-were-found-with-khair-moustaches-in-the-morning-and-in-the-evening-the-police-arrested-them-along-with-hashish-and-cash-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-183558-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: छह युवकों से सुबह खैर के मोछे मिले, शाम को पुलिस ने चरस और नकदी समेत दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: छह युवकों से सुबह खैर के मोछे मिले, शाम को पुलिस ने चरस और नकदी समेत दबोचे
Sat, 14 Feb 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बिझड़ी (हमीरपुर)। बिझड़ी के पास वन विभाग की ओर से वीरवार सुबह अवैध रूप से खैर के मोछों के साथ पकड़े छह युवकों को देर शाम पुलिस ने चरस और नकदी समेम गिरफ्तार कर लिया।
सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर वाहन जब्त कर लिया गया है। बाद में आरोपियों को नोटिस पर रिहा किया गया। पुलिस ने वीरवार देर शाम ही बिझड़ी में नाके के दौरान इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
नाके के दौरान बिझड़ी से सलौणी की ओर आ रही स्विफ्ट कार को पुलिस ने रोका। वहीं, पुलिस को देखकर कार में बैठे युवक घबरा गए। स्विफ्ट गाड़ी में छह युवाओं को इकट्ठा बैठे देखकर पुलिस को संदेह हुआ। इस पर जब पुलिस ने तलाशी ली तो गाड़ी से 50.92 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
वहीं, चरस वाले बैग से पुलिस ने 11 हजार रुपये की राशि भी मिली है। आशंका है कि यह पैसा चरस की तस्करी या उसे बेचकर कमाया गया हो। पकड़े गए सभी आरोपियों की उम्र 22 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। इनमें से दो युवक अभी कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। इन विद्यार्थी युवकों में से एक के माता-पिता अध्यापक हैं तथा एक के पिता नगरोटा में ही व्यापारी हैं।
बताया जा रहा है कि वीरवार सुबह करीब नौ बजे इन्हें अवैध लकड़ी के साथ पकड़ा गया था और वन विभाग ने कार्रवाई के बाद इन्हें छोड़ दिया था। इसके बाद इन युवकों से देर शाम बिझड़ी के समीप लगाए गए पुलिस नाके पर चरस बरामद हुई।
खैर की लकड़ी बेचने आए ये युवक ढटवाल क्षेत्र के एक युवक के संपर्क में थे। इस मामले में वन विभाग ने संबंधित पिकअप और खैर की लकड़ी को पहले ही अपने कब्जे में ले लिया है।
मामले की पुष्टि एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।