{"_id":"5f664d888ebc3e32a82b8958","slug":"six-new-panchyat-in-hamirpur-hamirpur-hp-news-sml3456462193","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में छह और नई पंचायतों के गठन को अंतिम मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में छह और नई पंचायतों के गठन को अंतिम मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले में छह और पंचायतों को विभाजित कर नई पंचायतें गठित करने की अंतिम मंजूरी सरकार ने दे दी है। अब जिले में कुल पंचायतें 244 हो जाएंगी। पहले जिले में 229 पंचायतें थी। 17 सितंबर को नौ पंचायतों के गठन को अंतिम मंजूरी देने के कारण कुल संख्या 238 हो गई। अब शुक्रवार को छह और पंचायतों के गठन के बाद कुल पंचायतें 244 हो जाएंगी। लोगों से सुझाव और आक्षेप मांगने के बाद सरकार ने लोगों के आक्षेपों को ध्यान में रखकर इन पंचायतों का गठन किया है। ग्राम पंचायत लंबलू को भी विभाजित कर अब नई पंचायत डबरेहड़ा का गठन किया गया है, लेकिन इससे सबसे बड़ी बात यह है कि डबरेहड़ा पंचायत में प्रस्तावित झटवाड़ गांव को लोगों के विरोध के चलते लंबलू पंचायत में ही रहने दिया गया है।
छह पंचायतों में विकास खंड बमसन की ग्राम पंचायत लंबलू से डबरेहड़ा, विकास खंड भोरंज की धिरड़ से पलपल, विकास खंड सुजानपुर की चबूतर से मनिहाल, चारियां दी धार से पुरली और सपाहल से डूहक पंचायत, विकास खंड नादौन की चौड़ू से जीहण बढ़ेतर पंचायत के गठन को अंतिम मंजूरी मिली है। झटवाड़ गांव को डबरेहड़ा पंचायत में शामिल न करने के लिए ग्राम सुधार सभा झटवाड़ के प्रधान बांका राम शर्मा, वार्ड सदस्य संतोष व महिला मंडल प्रधान वीना ने उपायुक्त हमीरपुर व पंचायती राज मंत्री का आभार जताया है। जिला पंचायत अधिकारी हरवंश सिंह ने कहा कि शुक्रवार को छह पंचायतों की अधिसूचना जारी हुई थी, जो शनिवार को प्राप्त हुई है। अब जिले में 244 पंचायतें होंगी।
लंबलू में मिठाई बांटकर और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया
क्षेत्रीय विकास मंच लंबलू ने उपतहसील की मंजूरी और पंचायत के विभाजन को मंजूरी देने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित समस्त कैबिनेट का आभार व्यक्त किया है। इन दोनों मांगों को मंजूरी मिलने पर क्षेत्रवासियों ने लंबलू में मिठाई बांटकर और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। क्षेत्रीय विकास मंच के पदाधिकारी पीसी चौहान और महिला मंडल घुराड़ की उपप्रधान रुकमणी शर्मा सहित अन्य लोगों ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।