फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Six Khair trees cut together in Tillu of Nadaun

Hamirpur (Himachal) News: नादौन के टिल्लू में एक साथ कटे खैर के छह पेड़

Sat, 04 May 2024 07:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
Six Khair trees cut together in Tillu of Nadaun
टिल्लू में कटा खैर का पेड़। संवाद
जंगल के बीचोबीच वन काटुओं ने काटे पेड़
विज्ञापन

कर्मचारियों की टीम ने मौके का किया निरीक्षण
दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी : राजीव
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। मुख्य शहर नादौन के साथ सटे टिल्लू गांव में एक साथ छह खैर के पेड़ों को काटने का मामला सामने आया है। पेड़ों की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है। पेड़ काटने का कार्य बिजली से चलने वाली मशीन से किया गया है। यह घटना कुछ दिन पहले की है। शनिवार को स्थानीय लोगों ने जंगल में खैर के छह पेड़ों के कटान की सूचना वन विभाग को दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आजकल फोरलेन का कार्य चला हुआ है। कार्य स्थलों पर पेड़ों की कटाई हो रही है। इसलिए इन खैर के पेड़ों की लकड़ी लोड करते समय किसी को शक नहीं हुआ। महिला मंडल प्रधान वीना देवी, प्रधान महिला कल्याण समिति मीना कुमारी, प्रधान वन अधिकार समिति टिल्लू पुरुषोत्तम सिंह, प्रधान ग्राम सुधार सभा यशु परमार ने विभाग से आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी नादौन राजीव सूद ने कहा कि सूचना मिलते ही कर्मचारियों की एक टीम को मौके के निरीक्षण के लिए भेज दिया गया है। जैसे ही रिपोर्ट आती है उसके बाद दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed