फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Six houses cracked due to land subsidence, three evacuated

Hamirpur (Himachal) News: जमीन धंसने से छह घरों में दरारें, तीन खाली करवाए

Wed, 03 Sep 2025 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 03 Sep 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Six houses cracked due to land subsidence, three evacuated
नगर परिषद नादौन के वार्ड चार में उप डाकघर के निकट घर में आई दरारें। संवाद।
नादौन (हमीरपुर)। नगर परिषद नादौन के वार्ड चार में उप डाकघर के निकट मोहल्ले में भारी बारिश में जमीन धंसने से छह घरों में दरारें आ जाने से लोग दहशत में हैं। इनमें से तीन परिवारों ने अपने घर खाली कर दिए हैं, जबकि एक घर की रसोई की दीवार गिर गई है।
विज्ञापन

मोहल्ले में सोमा देवी का शौचालय गिरने से साथ लगते घर में दरारें आ गई हैं। मोहल्ले के दूसरे भाग में बलबीर सिंह का रसोई घर भी ध्वस्त हो जाने से दूसरे कमरे में दरारें आ गई हैं। इसके साथ ही जमीन धंसने से अमन कुमार, लता रानी, बिजला देवी, हंसराज के घरों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन

दरारें आने से उन्होंने अपने घर खाली कर दिए हैं तथा सुरक्षित जगह पर अपना सामान शिफ्ट कर दिया है। लोगों ने बताया कि सोमवार रात करीब ढाई बजे जब बलबीर का रसोईघर क्षतिग्रस्त हुआ, तब सभी लोग उठ गए थे। इसी दौरान उन्होंने घरों तथा कमरों के फर्श पर दरारें देखीं। इनके साथ ही लगते ज्ञान चंद के घर की छत से भी पानी का रिसाव होने से तीन कमरों में पानी भरने के कारण घर का सामान खराब हो गया तथा मकान गिरने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवारों ने सरकार से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। वहीं, एसडीएम राकेश शर्मा, नगर परिषद् अध्यक्ष शम्मी सोनी, तहसीलदार रोहित कंवर, पार्षद सुषमा अवस्थी, ईओ रमन कुमार आदि ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया है। शर्मा ने कहा कि पटवारी को नुकसान का आकलन कर शीघ्र रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए हैं, ताकि प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध करवाई जा सके।

नगर परिषद नादौन के वार्ड चार में उप डाकघर के निकट घर में आई दरारें। संवाद।

नगर परिषद नादौन के वार्ड चार में उप डाकघर के निकट घर में आई दरारें। संवाद।

नगर परिषद नादौन के वार्ड चार में उप डाकघर के निकट घर में आई दरारें। संवाद।

नगर परिषद नादौन के वार्ड चार में उप डाकघर के निकट घर में आई दरारें। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed