{"_id":"65f19ed2ae8c2f46630565ad","slug":"six-classes-running-in-one-room-of-primary-school-lajhayani-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-123528-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: प्राथमिक स्कूल लझयाणी के एक कमरे में चल रहीं छह कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: प्राथमिक स्कूल लझयाणी के एक कमरे में चल रहीं छह कक्षाएं
विज्ञापन
स्कूल के 24 विद्यार्थियों को महज एक कमरा, कार्यालय भी नहीं
छह कक्षाओं को पढ़ाने के लिए भी महज एक अध्यापक, दो पद खाली
प्री-प्राइमरी सहित सभी कक्षाओं को एक साथ पेपर देने में हो रही परेशानी
अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से स्कूल में कक्षा कक्ष की सुविधाएं देने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। शिक्षा खंड भोरंज के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला लझयाणी में छह कक्षाओं के लिए महज एक कमरा है। स्कूल में प्री-प्राइमरी से लेकर पांचवीं तक छह कक्षाओं को पढ़ाने के लिए में केवल एक ही अध्यापक है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई सालभर प्रभावित हुई है, वहीं विद्यार्थियों को परीक्षाएं देने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों ने सरकार और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए स्कूल में मूलभूत सुविधाएं देने और खाली पद भरने की मांग की है।
अभिभावकों ने कहा कि यदि स्कूल में सुविधाएं नहीं दी गईं तो वे बच्चों को निजी या किसी अन्य स्कूल में दाखिल करवाने के लिए मजबूर होंगे। वर्तमान में राजकीय प्राथमिक पाठशाला लझयाणी में छह कक्षाओं में करीब 24 छात्र हैं। स्कूल में दो कमरे हैं। इनमें से एक कमरा पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जबकि छह कक्षाओं के लिए एकमात्र कमरा है। वहीं, शिक्षक को भी एक साथ सभी विद्यार्थियों के पेपर कराने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। अभिभावकों शशि देवी, सुमना देवी, प्रियंका, संजीव, अशोक, वीना देवी ने कहा कि स्कूल में कमरे न होने से बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने शिक्षा विभाग से स्कूल में भवन की सुविधा देने की मांग की है। इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि स्कूल में भवन निर्माण कार्य की रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय भेज दी गई है। शीघ्र ही भवन निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो जाएगा।