फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sirmaur district became overall champion

Hamirpur (Himachal) News: सिरमौर जिला बना ओवर ऑल चैंपियन

Mon, 30 Oct 2023 01:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Sirmaur district became overall champion
अंडर-12 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्यतिथि। (स्र
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर में आयोजित अंडर-12 प्राथमिक 26वीं राज्यस्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने पर सिरमौर जिले को ओवर ऑल चैंपियन के खिताब से सम्मानित किया गया। समापन समारोह में विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के विधायक यादविंद्र गोमा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। मार्च पास्ट में सोलन जिला प्रथम, जबकि शिमला दूसरे व किन्नौर तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन



वाॅलीबाल छात्र वर्ग में चंबा प्रथम स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में सिरमौर प्रथम, शिमला दूसरे व मंडी तीसरे स्थान पर रहा। कबड्डी छात्र वर्ग में शिमला प्रथम, सोलन दूसरे व सिरमौर तीसरे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में चंबा प्रथम, हमीरपुर दूसरे व शिमला तीसरे स्थान पर रहा। खो-खो छात्र वर्ग में चंबा प्रथम, सिरमौर दूसरे और शिमला तीसरे स्थान पर रहा। खो-खो छात्रा वर्ग में सिरमौर प्रथम, चंबा दूसरे, शिमला तीसरे, बैडमिंटन छात्र वर्ग में शिमला प्रथम, मंडी दूसरे, हमीरपुर तीसरे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में सिरमौर प्रथम, ऊना दूसरे व कांगड़ा तीसरे स्थान पर रहा। शतरंज छात्र वर्ग में चंबा प्रथम, शिमला दूसरे व कांगड़ा तीसरे, छात्रा वर्ग में चंबा प्रथम, मंडी दूसरे व शिमला तीसरे स्थान पर रहा। भाषण स्पर्धा में किन्नौर जिला के आहन नेगी ने प्रथम स्थान, कांगड़ा के दक्ष ने दूसरा, सोलन के नेकज तीसरे स्थान पर रहा। प्रश्नोत्तरी में शिमला की आसवी व अयांश प्रथम, कांगड़ा के आरुषी व आरव दूसरे, सिरमौर के आरव व चैहक ने तीसरा स्थान हासिल किया। समूहगान में शिमला प्रथम, सिरमौर दूसरे, सोलन तीसरे, एकांकी में चंबा प्रथम, हमीरपुर दूसरे, सोलन तीसरे स्थान पर रहा। लोकनृत्य में सिरमौर प्रथम, शिमला दूसरे व सोलन तीसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर उपनिदेशक प्रारंभिक अशोक कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी जोगिंदर सिंह, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश शर्मा, महासचिव संजय पीसी, मुख्य संरक्षक राम सिंह राव, महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष अनुराधा मोहिल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


बाक्स:
एथलेटिक्स की 50 मीटर दौड़ में कांगड़ा का सर्वप्रीत प्रथम, छात्र वर्ग में शिमला का स्वास्तिक दूसरे, सोलन का विवेक तीसरे, 100 मीटर दौड़ में कांगड़ा का सर्वप्रीत प्रथम, सोलन का नैतिक दूसरे, हमीरपुर का चंदन तीसरे, 200 मीटर दौड़ में सोलन का विवेक प्रथम, सिरमौर का रजत दूसरे, सोलन का नैतिक तीसरे, 1500 मीटर दौड़ में शिमला का युवराज प्रथम, मंडी का कार्तिकेन दूसरे, सिरमौर का कार्तिक तीसरे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में 50 मीटर दौड़ में सिरमौर की हनिष्का प्रथम, सोलन की अर्पिता दूसरे, ऊना की मनीषा तीसरे, 100 मीटर दौड़ में सिरमौर की हनिष्का प्रथम, ऊना की राधिका दूसरे, शिमला की इशानी तीसरे, 200 मीटर दौड़ में ऊना की राधिका प्रथम, चंबा की तनवी दूसरे, सोलन की हर्षिता तीसरे, 1500 मीटर दौड़ में कांगड़ा की पूर्वी प्रथम, सिरमौर की शिशा व चंबा की तनवी दूसरे, सोलन की वैशाली तीसरे स्थान पर रही। शाटपुट छात्र वर्ग में शिमला का युवराज प्रथम, सिरमौर का अल्तमस दूसरे, कांगड़ा का अक्षय तीसरे, लंबी कूद में सोलन का अजय प्रथम, बिलासपुर का सुमित दूसरे, सिरमौर का रजत तीसरे, ऊंची कूद में सिरमौर का बालकृष्ण प्रथम, सिरमौर का अल्तमस दूसरे व शिमला का युवराज व चंबा का रमजान तीसरे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में चंबा की हसीनो प्रथम, शिमला की दीपा दूसरे, शिमला की अविका तीसरे, लंबी कूद में ऊना की राधिका प्रथम, सोलन की हर्षिता, चंबा की ममता तीसरे, ऊंची कूद में कांगड़ा की रीत पहले, किन्नौर की यशोदा दूसरे, बिलासपुर की सन्ना तीसरे स्थान पर रही। शिमला के युवराज व ऊना की राधिका को बेस्ट एथलीट के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed