{"_id":"69cd5da54bf2b2a66e022004","slug":"sir-process-explained-in-bhoranj-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-188739-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में समझाई एसआईआर की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में समझाई एसआईआर की प्रक्रिया
Wed, 01 Apr 2026 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और सुपरवाइजरों को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया समझाई गई। मिनी सचिवालय भोरंज में दो दिवसीय कार्यशाला बुधवार को संपन्न हुई। समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार एवं भोरंज के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा ने कहा कि सभी निर्देशों का पालन करें। निर्वाचन आयोग वर्ष 2002 के बाद इस वर्ष मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कर रहा है। इसका उद्देश्य सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करना और अपात्र के नाम हटाकर शुद्ध मतदाता सूचियां तैयार करना है।
विज्ञापन