फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sir, leopard killed my family, migrant cried bitterly in the police station, it turned out to be a lie

Hamirpur (Himachal) News: साहब तेंदुए ने मार दिया मेरा परिवार, थाने में फूट-फूटकर रोया प्रवासी, निकला झूठ

Wed, 18 Sep 2024 04:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Sir, leopard killed my family, migrant cried bitterly in the police station, it turned out to be a lie
बल्ह नाले में सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस कर्मी व स्थानीय लोग। संवाद।
तेंदुए के हमले में सात लोगों की मौत की सूचना निकली अफवाह, वन और पुलिस कर्मियों की सुबह सवेरे हुई परेड
विज्ञापन

बल्ह नाले में तेंदुए के हमले की प्रवासी ने सुबह छह बजे सदर थाना हमीरपुर में आकर दी थी सूचना

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। एसएचओ साहब तेंदुए ने मेरा पूरा परिवार हमलाकर मार दिया। इतना कहते बदहवास होकर प्रवासी विनोद फूट-फूट कर रोने लगा। सदर थान हमीरपुर में मंगलवार सुबह छह बजे की यह घटना है। जोर-जोर से सिर पकड़ कर रोने वाले इस प्रवासी मजदूर को किसी तरह से पुलिस कर्मियों ने शांत किया और पानी पिलाया। इसके बाद प्रवासी मजदूर ने बताया कि बल्ह नाले में तेंदुए ने हमला कर मेरे परिवार के सात सदस्यों को मार दिया है।


व्यक्ति की हालत और मामले की गंभीरता को देखकर एसएचओ सदर ललित महंत की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची तो विनोद की बताई जगह पर एक तौलिया मिला। पुलिस को दी शिकायत में विनोद ने कहा था कि वह तेंदुए के हमले से बचकर आया है लेकिन उसका तौलिया वहीं पर छूट गया है। मौके पर तौलिया मिलने पर पुलिस टीम और अलर्ट हो गई। इस बीच स्थानीय लोग और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। प्रवासी मजदूर ने कहा कि इन सातों लोगों में तीन बच्चे भी शामिल है। दो घंटे तक जब कोई सुराग नहीं लगा तो शिकायतकर्ता विनोद से परिजनों का संपर्क नंबर मांगा। टीम ने परिजनों ने बातचीत की तो खुलासा हुआ कि सभी सुरक्षित हैं और घर पर मौजूद हैं। इसके बाद स्थानीय लोगों से यह पता चला कि नशे में शिकायतकर्ता विनोद सोमवार रात को नाले में ही सो गया और घर नहीं पहुंचा था। फिर यह खुलासा हुआ कि प्रवासी मजदूर विनोद नशे का आदी है और हमेशा नशे में धुत रहता है। रात को भी विनोद नशे में था और सुबह पुलिस थाने चला गया था। मौके पर मौजूद एसएचओ ललित मंहत ने बताया कि पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन मौके पर कुछ नहीं मिला है। यह पाया गया कि प्रवासी मजदूर नशे का आदी है और इसी हालत में उसने पुलिस को सूचना दी थी। शिकायतकर्ता के परिवार के सभी सदस्य घर पर सुरक्षित हैं। इनसे फोन पर बात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed