फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sign board inspected, domestic cylinder siezed

साइन बोर्ड जांचे, दो घरेलू सिलेंडर किए जब्त

Fri, 29 Jul 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोरंज
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोरंज Updated Fri, 29 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sign board inspected, domestic cylinder siezed
‌स‌िलेंडर - फोटो : demo pic

भोरंज के बस्सी कस्बे में प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसते हुए बंद पड़ी रेहड़ी-फड़ियों को एक हफ्ते के भीतर हटाने के निर्देश दिए। प्रशासन ने जांच के दौरान दुकानदारों को स्वच्छता को लेकर सख्त हिदायतें दीं।

विज्ञापन


तहसीलदार भोरंज संजय स्वरूप, थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण कर रहे रेहड़ी धारकों को हटाया। इस मौके पर सड़कों पर स्थापित साइन बोर्ड और अवैध रूप से प्रयोग किए जा रहे दो घरेलू सिलेंडरों को जब्त किया गया।
विज्ञापन


बाजार में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से स्थापित खोखे तुरंत प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। हल्का पटवारियों का अवैध खोखा धारकों को दो दिन के भीतर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर दुकानों में स्टॉक रजिस्टर भी चेक किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों को दुकानों के आगे कूड़ेदान लगाने की हिदायत दी गई। इसके अलावा दुकानदारों को साफ-सफाई रखने के निर्देश जारी किए गए। इस मौके पर व्यापार मंडल भोरंज के उपप्रधान विजय ठाकुर और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed