फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sick Manish ran away from home for the third time due to his passion for cooking.

Hamirpur (Himachal) News: कुकिंग के शौक के चलते घर से तीसरी दफा भागा बीमार मनीष

Thu, 16 Nov 2023 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Sick Manish ran away from home for the third time due to his passion for cooking.
घर से तीसरी दफा लापता मनीष
हमीरपुर। जिले के भोरंज थाना के तहत मनवी गांव का 17 वर्षीय मनीष कुकिंग के शौक के चलते तीसरी दफा घर से भाग गया है। यह लड़का इससे पूर्व भी घर से दो दफा इस तरह से भाग चुका है। भोरंज थाना में इस सिलसिले में 23 अक्तूबर को परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। युवक डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित है और उसे इंश्युलिन के इंजेक्शन की जरूरत रहती है। ऐसे में परिजनों की चिंता दोगुना हो गई है। भोरंज थाना में एफआईआर दर्ज होने के एक माह बाद भी मनीष का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मनीष के पिता राजेश कुमार निवासी गांव मनवीं तहसील भोरंज ने कहा कि उनका 17 वर्षीय लड़का मनीष 23 अक्तूबर को बिना किसी को कुछ बताए घर से लापता हो गया है। बच्चे को ढूंढने के लिए उन्होंने पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवाई है। इससे पूर्व भी उनका बेटा दो दफा घर से लापता हो चुका है। पिछली बार वह जब गायब हुआ था तो मंडी जिला के ढाबे में काम करता हुआ पाया गया था। जून में मनीष खुद ही घर लौट आया था, लेकिन इस बार एक माह बीत जाने के बाद भी घर नहीं लौटा है। परिजनों ने लोगों से आग्रह किया है कि यदि किसी को उनका बेटा दिखाई देता है तो वह पुलिस को जरूर सूचित करे।
विज्ञापन


उधर, एसपी हमीरपुर आकृति शर्मा ने कहा कि परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। यदि किसी को भी यह बच्चा कहीं दिखाई देता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम हमीरपुर के फोन नंबर 01972-224339 व 7876916814 पर दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed