फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shrimad Bhagwat Katha begins with Kalash Yatra

Hamirpur (Himachal) News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरु

Mon, 11 May 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 11 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha begins with Kalash Yatra
गुग्गा मंदिर ग्वालपत्थर में कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु। स्रोत : जागरूक पाठक
धनेटा (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत गुग्गा मंदिर ग्वालपत्थर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिवस पर कालेश्वर महादेव मंदिर स्थित पंच तीर्थ से कलश यात्रा निकाली गई। कथा वाचक आचार्य सुमित भारद्वाज ने श्रीमद्भागवत महात्म्य का वर्णन करते हुए आत्मदेव ब्राह्मण के पुत्रों धुंधकारी और गोकर्ण की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि धुंधकारी के पापमय जीवन और अकाल मृत्यु के बाद वह प्रेत योनि में चला गया, जबकि गोकर्ण परम विद्वान और भक्त थे।आचार्य ने बताया कि गोकर्ण ने अपने भाई की मुक्ति के लिए गया में श्राद्ध किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंत में सूर्य देव की आज्ञा पर उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया, जिसके बाद धुंधकारी को मुक्ति प्राप्त हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed