फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Show promptness in implementing schemes, also give feedback: Bairwa

योजनाओं के क्रियान्वयन में तत्परता दिखाएं, फीडबैक भी दें : बैरवा

Tue, 26 Sep 2023 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जिले में विभिन्न विकास कार्यों, विशेषकर प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए तत्परता के साथ कार्य करें। अगर इनके क्रियान्वयन में कोई मुश्किल आ रही है तो इस संबंध में जिला प्रशासन को अवगत करवाएं। आवश्यक फीडबैक भी दें। सोमवार को यहां हमीर भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने ये निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हर माह स्वयं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे हैं और डीसी-एसपी की काॅन्फ्रेंस में इनकी रिपोर्ट ले रहे हैं। इसलिए, सभी अधिकारी हर कार्य में गंभीरता दिखाएं। उपायुक्त ने नादौन और सुजानपुर के नवनिर्मित मिनी सचिवालयों की व्यवस्था की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि भोरंज अस्पताल का एक ब्लॉक बनकर तैयार हो चुका है। इसमें आवश्यक उपकरण और फर्नीचर इत्यादि की व्यवस्था के लिए सीएमओ आवश्यक कार्रवाई करें। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग अस्पताल के दूसरे ब्लॉक की टेंडर प्रक्रिया भी जल्द पूरी करे। उपायुक्त ने कृषि विभाग और उद्यान विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे जिले में फल-सब्जी और अन्य नगदी फसलों की संभावनाओं पर कार्य करें तथा किसानों को एफपीओ एवं अन्य समूहों के गठन के साथ सामूहिक खेती के लिए प्रेरित करें। इसमें जाइका परियोजना, एचपीशिवा परियोजना और नाबार्ड की मदद भी ली जा सकती है। उन्होंने एचपीशिवा परियोजना के तहत 10 नए क्लस्टरों में आगामी जनवरी तक पौधारोपण आरंभ करने के निर्देश भी दिए। जिले में वाहनों की ऑटोमेटिक टेस्टिंग के लिए अत्याधुनिक केंद्र की स्थापना पर चर्चा के दौरान उपायुक्त ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से कहा कि नादौन में प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर में भी यह केंद्र स्थापित किया जा सकता है। जिले के चारों शहरी निकायों हमीरपुर, सुजानपुर, नादौन और भोटा में ड्रेनेज सिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए संबंधित निकायों के अधिकारी डीपीआर प्रेषित करें। इसके अलावा ठोस कचरा प्रबंधन के लिए भी प्रभावी कदम उठाएं। विभिन्न विकास कार्यों के लिए वन भूमि के हस्तांतरण के मामलों को तेजी से निपटाने के लिए वन विभाग और संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, ई-आफिस, हिमकेयर, सहारा, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, आवास योजना और कई अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed