फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Show cause notices issued to five primary schools for irregularities

Hamirpur (Himachal) News: अनियमितताएं बरतने पर पांच प्राथमिक स्कूलों को कारण बताओ नोटिस

Fri, 07 Nov 2025 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 07 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर ने अनियमितताएं बरतने पर पांच प्राथमिक स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। स्कूल प्रमुखों को 15 दिन के भीतर नोटिस का लिखित में जवाब देना होगा।
विज्ञापन

इसके उपरांत विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रारंभिक उपनिदेशक कार्यालय से हुई जांच के दौरान स्कूलों में साफ-सफाई, नोटिस बोर्ड, स्मार्ट क्लास रूम का प्रयोग शून्य व पानी की गुणवत्ता, मध्याह्न भोजन के रखरखाव सहित अन्य खामियां पाई गई हैं। ऐसे में तुरंत कार्रवाई करते हुए निरीक्षण टीम ने स्कूल प्रमुखों को लापरवाही बरतने का कारण स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

अब स्कूलों से जवाब आने के बाद पुन: निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद नोटिस के उपरांत हुए कार्य को लेकर कार्य फाइल तैयार की जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर की ओर से प्रत्येक माह छह शिक्षा खंडों के प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि सभी स्कूलों में एक समान विकास और विद्यार्थियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से शिक्षकों को स्कूलों में विद्यार्थियों को उचित वातावरण, सुरक्षित भवन, ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से शिक्षा देने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन कुछेक स्कूलों में शिक्षक स्टाफ की कमी व अन्य कारण बताकर कार्य करने में लापरवाही बरत रहे हैं। इससे स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विद्यार्थियों की सुविधा व स्कूल में संख्या बढ़ाने के लिए निदेशालय से उपनिदेशक को माह में दो बार निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेशों के अनुसार स्कूलों में निरीक्षण कार्य चला हुआ है।


कोट

स्कूल स्तर पर अनियमितताएं बरतने पर पांच प्राथमिक स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। स्कूल प्रमुखों को 15 दिन के भीतर नोटिस का लिखित में जवाब स्पष्ट करना होगा। विभागीय टीम लगातार स्कूलों का निरीक्षण कर रही है, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का कार्य किया जा सके।
-कमल किशोर, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed