फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shortage of staff in Sujanpur tehsil and SDM office

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर तहसील और एसडीएम कार्यालय में कर्मचारियों की कमी

Wed, 29 Jan 2025 09:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 29 Jan 2025 09:05 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। तहसील और एसडीएम कार्यालय सुजानपुर में कर्मचारियों की कमी से आम लोगों के कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। तहसील कार्यालय में स्वीकृत पांच कानूनगो के पदों में से केवल एक ही पद भरा है, जबकि चार रिक्त हैं। इसके अलावा रीडर और लिपिक वर्ग के पद भी खाली पड़े हैं। एसडीएम कार्यालय में भी लिपिक का पद लंबे समय से खाली चल रहा है।
विज्ञापन

स्टाफ की कमी के कारण राजस्व से जुड़े कार्यों में देरी हो रही है। रमन, अशोक, अक्षय सहित कई लोगों ने बताया कि कमी के कारण उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हैं। इस कारण न केवल समय और पैसा बर्बाद होता है, बल्कि कार्यवाही में भी अनावश्यक देरी होती है। इस समस्या को विधायक रणजीत सिंह के समक्ष भी उठाया है। उन्होंने रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की है ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि कानूनगो के पदों के रिक्त होने से भूमि रिकॉर्ड अपडेट करने, फील्ड रिकॉर्ड सही करने और राजस्व दस्तावेज तैयार करने में देरी हो रही है। इसके साथ ही म्यूटेशन, भूमि के सीमांकन और विवादों का निपटारे भी लंबित चल रहे हैं। कानूनगो की अनुपस्थिति में भूमि स्थानांतरण और बंटवारे के कार्यों में देरी होती है। भूमि विवाद और राजस्व मामले अनावश्यक रूप से लटके रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द ही कानूनगो सहित अन्य पदों को भरने के लिए उचित कदम उठाए जाएं ताकि उनकी परेशानियां समाप्त हो सकें।

रिक्त पदों के बारे मेंं सरकार को अवगत करवाया गया है। जल्द ही रिक्त पदों को भर लिया जाएगा, ताकि लोगों को अपने कार्य करवाने के लिए दिक्कतें पेश नहीं आएं। -डॉ. रोहित शर्मा, एसडीएम, सुजानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed