फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shopping complex shops will be vacated from defaulters, allotment will be done again

Hamirpur (Himachal) News: डिफाल्टरों से खाली करवाई जाएंगी शॉपिंग कांप्लेक्स की दुकानें, दोबारा होगा आवंटन

Tue, 26 Nov 2024 08:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 26 Nov 2024 08:02 AM IST
विज्ञापन
Shopping complex shops will be vacated from defaulters, allotment will be done again
स्पोर्ट्स शॉपिंग कांप्लेक्स हमीरपुर। -संवाद
हमीरपुर। बस अड्डा हमीरपुर के सामने स्थित स्पोर्ट्स शॉपिंग कांप्लेक्स में किराया न चुकाने वाले डिफॉल्टर दुकानदारों की दुकानें खाली करवाई जाएंगी। इन दुकानों को दोबारा नीलाम करने की तैयारियां चल रही हैं। एसडीएम हमीरपुर की अध्यक्षता में यह नीलामी प्रक्रिया दो चरणों में होगी, जिसमें पहले खाली दुकानों और फिर डिफॉल्टर दुकानदारों की दुकानों की बोली लगाई जाएगी।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स शॉपिंग कांप्लेक्स में कुल 201 दुकानें हैं। इनमें से 61 दुकानें नगर परिषद हमीरपुर के अधीन हैं। नगर परिषद ने 61 में से 31 दुकानों को किराये पर आवंटित किया था, जबकि अन्य दुकानें अभी खाली चल रही हैं। किराये पर आवंटित 31 दुकानों में से तीन के दुकानदारों ने किराया चुकाने में असमर्थता जताई है, जबकि 21 दुकानदार किराये का भुगतान ही नहीं कर रहे हैं। जिन्हें नगर परिषद ने डिफाल्टर घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

अब नगर परिषद हमीरपुर अपनी आय के साधन बढ़ाने और दुकानों को नए सिरे से किराये पर आवंटित करने की तैयारी कर रही है। पहले चरण में खाली चल रहीं 30 दुकानों को किराये पर आवंटित करने के लिए खुली बोली लगाई जाएगी। इसके बाद डिफाल्टर दुकानदारों से दुकानों को खाली करवाया जाएगा। इसके बाद इन दुकानों को भी खुली बोली से किराये पर आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोली को लेकर नगर परिषद और एसडीएम कार्यालय की ओर से औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। दो सप्ताह के भीतर खाली दुकानों की बोली लगाने को लेकर कार्रवाई शुरू होगी। इसके उपरांत दुकानों को स्थिति और आकार के आधार पर नीलाम किया जाएगा।
फंसा है 70 लाख रुपये का किराया
लंबे समय से स्पोर्ट्स शॉपिंग कांप्लेक्स में किराये का भुगतान न करने पर नगर परिषद दुकानदारों को नोटिस भेज रही थी। मगर दुकानदार किराये का भुगतान नहीं कर रहे थे। दुकानदारों की बकाया किराया राशि 70 लाख रुपये पहुंच गई है। अब नगर परिषद ने इन डिफाल्टर दुकानदारों पर एसडीएम कोर्ट में केस किए गए हैं। जिसकी एक पेशी पूर्ण हो चुकी है और दूसरी पांच दिसंबर को है। पहली पेशी में दुकानदारों ने दुकानों की स्थिति, किराया अधिक और आय न होने का तर्क दिया था। वहीं, कुछ दुकानदार पेशी में नहीं पहुंचे थे। दूसरी और तीसरी पेशी के बाद दुकानदारों से दुकानों का किराया वसूला जाएगा और दुकानों को खाली करवाकर उन्हें नए सिरे से नीलाम किया जाएगा।


एसडीएम हमीरपुर संजीत ठाकुर ने कहा कि दो चरणों में स्पोर्ट्स शॉपिंग कांप्लेक्स की दुकानों की नीलामी कराई जाएगी। प्रथम चरण में खाली दुकानों और दूसरे चरण में 28 दुकानों को खाली करवाकर नीलाम किया जाएगा।


नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने कहा कि 28 डिफाल्टर दुकानदारों के एसडीएम कोर्ट में केस चले हुए हैं। किराये का भुगतान करने के बाद दुकानों की नीलामी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed