फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shopkeepers who set up shops at the Nalti Bypass fair will have to register and pay tax

Hamirpur (Himachal) News: नाल्टी बाईपास मेले में दुकानें सजाने वाले दुकानदारों को पंजीकरण करवाकर देना होगा टैक्स

Fri, 25 Jul 2025 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 25 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नाल्टी बाईपास के समीप सड़क किनारे सजे मेले में आए सभी दुकानदारों को आपात पंजीकरण के साथ प्लॉटों का टैक्स देना होगा। आबकारी एवं कराधान विभाग हमीरपुर ने आयोजकों को मेले के समापन से पूर्व पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पंजीकरण के साथ दुकानदारों को दुकानों के हिसाब से कर अदा करना होगा। कर अदा न करने पर दुकानदारों को राज्य कर एवं आबकारी विभाग की ओर से जुर्माना लगाया जाएगा। मेले के एकाएक आयोजित होने से दुकानदारों को किसी भी प्रकार से प्लॉट अलाट नहीं हुए हैं, न ही दुकानों को लगाने के लिए कोई नियम तय किए गए हैं। ऐसे में दुकानदारों ने अपनी मर्जी से दुकानों को सजा दिया है।
विज्ञापन

मेले में आए प्रवासी दुकानदारों ने एक साथ दो से चार प्लॉटों पर दुकानें लगाई हैं। मेले में कर भुगतान की चोरी के विरोध में व्यापार मंडल ने आबकारी एवं कराधान विभाग हमीरपुर को मांगपत्र सौंपा था। मांगपत्र के बाद विभाग ने आयोजकों को शीघ्र पंजीकरण करवाने व कर अदा करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजकों ने विभाग से मेले के समापन से पूर्व दो सप्ताह तक पंजीकरण के लिए समय मांगा है। अब मेले में दुकानदारों को ग्राहकों के सामान के साथ बिल जारी करने होंगे। विभागीय टीम मेले में जाकर दुकानों का निरीक्षण करेगी। इसके बाद आपात पंजीकरण न करवाने वाले दुकानदारों के चालान किए जाएंगे। मुख्यालय के समीप इस प्रकार का मेला पहली बार आयोजित हो रहा है। ऐसे में व्यापार मंडल के साथ आसपास के दुकानदार भी मेले का विरोध कर रहे हैं। इसके चलते विभाग की ओर से लगातार मेले में दुकानों व सामान का निरीक्षण किया जा रहा है।


कोट

आयोजकों को आपात पंजीकरण करवाकर टैक्स अदा करने के निर्देश दिए हैं। टैक्स अदा न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभागीय टीम मेले में जाकर निरीक्षण कर रही है। नियमों की अवहेलना करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
-गगनेश गुप्ता, सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed