फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shopkeeper fined for selling fish despite ban

प्रतिबंध के बावजूद बेची जा रही थी मछली, विभाग ने दी दबिश

Fri, 18 Jun 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper fined for selling fish despite ban
अवैध रूप से मछली बेचने के खिलाफ दुकानदार पर कार्रवाई करतीं जिला मत्स्य अधिकारी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला मुख्यालय की एक दुकान में मत्स्य विभाग ने दबिश देकर प्रतिबंध के बावजूद बेची जा रही साढ़े 19 किलोग्राम मछली बरामद की है।
विज्ञापन

अवैध रूप से मछली बेचने वालों पर कार्रवाई करने के उद्देश्य से विभाग की एक टीम ने शुक्रवार को जिला वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी नीतू सिंह की अगुवाई में करीब आधा दर्जन दुकानों में दबिश दी। इस दौरान एक दुकान से साढ़े उन्नीस किलो मछली बरामद की गई।
अधिकारी नीतू सिंह ने उक्त दुकानदार को 300 रुपये जुर्माना किया और उस मछली की मौके पर ही बोली करवाई गई। प्रजनन समय होने के कारण 15 अगस्त तक मछली के शिकार पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

कोई भी व्यक्ति प्राकृतिक जल स्रोतों, बावड़ियों, नदियों, नालों से मछली का शिकार नहीं कर सकता। कोई भी व्यक्ति अगर ऐसा करता पाया जाता है तो विभाग उस पर उचित कार्रवाई करेगा। प्रतिबंध होने के कारण अब दो माह तक दुकानों में मछली नहीं मिलेगी। वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी नीतू सिंह ने कहा कि दुकानों पर जाकर निरीक्षण किया गया। जिस पर एक दुकानदार के पास अवैध रूप से रखी हुई मछली पाई गई। इस पर दुकानदार को जुर्माना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed