{"_id":"690cef80f99e169240020118","slug":"shop-rent-will-not-be-reduced-now-the-parking-at-chaugan-will-be-operated-on-contract-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-172544-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दुकानों का किराया नहीं होगा कम, अब चौगान की पार्किंग ठेके पर होगी संचालित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दुकानों का किराया नहीं होगा कम, अब चौगान की पार्किंग ठेके पर होगी संचालित
Fri, 07 Nov 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद सुजानपुर की बैठक में उपस्थित अध्यक्ष कार्यकारी अधिकारी एवं समस्त पार्षद। विभाग।
सुजानपुर (हमीरपुर)। स्थानीय बाजार में नगर परिषद की दुकानों का किराया कम नहीं होगा। चौगान की पार्किंग अब पूर्ण रूप से ठेके पर संचालित होगी और हिजड़ों के लिए बधाई रेट तय कर दिए गए हैं।
ये तमाम फैसले वीरवार को आयोजित नगर परिषद सुजानपुर की बैठक में लिए गए है। नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई अहम प्रस्तावों को चर्चा कर सर्वसम्मति से पारित किया गया। परिषद ने दुकानदारों की किराया कम करने की मांग को खारिज करते हुए कहा कि जिन दुकानदारों ने अधिक बोली देकर दुकानें ली हैं, उनका किराया अब घटाया नहीं जा सकता।
बैठक में यह भी तय हुआ कि नगर परिषद की आय बढ़ाने के लिए चौगान के पार्किंग स्थल को ठेके पर दिया जाएगा। पहली बार इस पार्किंग को ठेके पर आवंटित किया जा रहा है। पहले यहां पर निशुल्क में ही वाहन पार्क हो रहे थे। इसके अलावा दुकानों के लाइसेंस पुनः जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
नगर परिषद की ओर से किराए पर आवंटित दुकानों का बकाया किराया लगभग एक करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। बकाया वसूली को लेकर एसडीएम कार्यालय सुजानपुर में केस लंबित है। चौगान के पार्किंग स्थल को ठेके पर देने के लिए प्रक्रिया इस माह शुरू होगी।
बैठक में उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, कार्यकारी अधिकारी रमन शर्मा, पार्षद मनोज ठाकुर, वीना धीमान, सविता महाजन, नीता ठाकुर सहित सभी नौ वार्डों के पार्षद उपस्थित रहे। कार्यकारी अधिकारी रमन शर्मा ने बताया कि बैठक में रखे गए सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा के बाद प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए है।
-- -
छोटे चारपहिया वाहनों के लिए शुल्क तय
समयावधि
शुल्क
1 घंटा
20
6 घंटे
30
12 घंटे
50
24 घंटे
100
नोट: एक समय में अधिकतम 5 टैक्सियां, 2 ट्राले और 1 टैंपो ही पार्क किए जा सकेंगे।
हिजड़ों के लिए ‘बधाई रेट’ तय
दूल्हा पक्ष से 2101
बच्चे (लड़के) के जन्म पर 1,100
ये प्रस्ताव भी हुए पारित
कुत्ता पंजीकरण शुल्क 500 रुपये निर्धारित।
सभी वार्डों की गलियों की मरम्मत की जाएगी।
सफाई ठेके की अवधि एक वर्ष के लिए बढ़ाई गई।