फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   shop on fair

हीरानगर में दुकान जली, ऊपरी मंजिल में फंसे मां-बेटा, दमकल विभाग ने बचाया

Fri, 06 Dec 2019 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
shop on fair
हीरानगर में आग के कारण जला दुकान का फ्रिज और सामान। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते वार्ड-1 हीरानगर में वीरवार रात एक किराना दुकान में आग लग गई। घटना के दौरान दुकान की ऊपरी मंजिल में रहने वाले मां और बेटा भी कमरे में ही फंस गए थे। जिन्हें दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बाहर निकाला। आग से लाखों का नुकसान हो गया है। कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर इसे शार्ट सर्किट माना जा रहा है। दमकल विभाग ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, पुलिस ने भी मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वीरवार रात करीब दो बजे हीरानगर में रघुनाथ की किराना दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान से धुआं और आग की लपटें देखकर स्थानीय निवासी हंसराज ने करीब सवा दो बजे दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। वहीं, दुकान मालिक को भी इस बारे में बताया गया। दमकल विभाग ने सूचना मिलने के बाद गाड़ी मौके पर भेजी। करीब दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और शेष भवन और सामान को बचाया गया। लेकिन, इतनी देर में दो बड़े फ्रिज, एक एलईडी, एक फोटोस्टेट मशीन, चार सीसीटीवी, किराना, चॉकलेट पैकेट्स, आइसक्रीम और अन्य सामान जलकर राख हो गया। दुकान की ऊपरी मंजिल में सोये मां और बेटा भी आग के कारण कमरे में फंस गए। जिन्हें भी विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। दमकल विभाग के अग्रसर प्रशामक देवेंद्र भाटिया ने कहा कि इस अग्निकांड में करीब पांच लाख का नुकसान आंका गया है। आग के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, शार्ट सर्किट प्रारंभिक कारण माना जा रहा है। दो घंटे बाद आग पर काबू पाकर शेष भवन व आसपास के भवनों और सामान को आग की चपेट में आने से बचाया गया है। थाना प्रभारी सदर संजीव गौतम का कहना है कि पुलिस टीम ने भी मौके पर छानबीन की है। मामला दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed