फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shivalik House first in Rangoli competition

Hamirpur (Himachal) News: रंगोली प्रतियोगिता में शिवालिक सदन प्रथम

Fri, 10 Nov 2023 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Shivalik House first in Rangoli competition
डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में दीपावली पर्व मनाते विद्यार्थी एवं अध्यापक।(स्रोत: संस्थान)
हमीरपुर। जिलेभर के निजी एवं सरकारी स्कूलों में वीरवार को दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए रंगोली, कार्ड मेकिंग, दीया बनाने, मोमबत्तियां, सजावटी सामान बनाने के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। स्कूल में शुक्रवार से त्योहारों के चलते स्कूलों में वीरवार को ही इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रंगस में दीपावली पर्व पर रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में पटेल सदन प्रथम, सुभाष सदन द्वितीय एवं बीएड प्रशिक्षु तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल प्रधानाचार्य नरेश ठाकुर ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


द मैग्नेट पब्लिक स्कूल में रंगोली और कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रंगोली में शिवालिक सदन प्रथम, द्वितीय स्थान पर अरावली सदन द्वितीय, नीलगिरि सदन तृतीय और उदयगिरि सदन चतुर्थ स्थान पर रहा। स्कूल प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को उपहार एवं मिठाई देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौहान ने सभी अध्यापकों व विद्यार्थियों को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों की ओर से दीपावली पर्व के लिए स्कूल में तैयार किया सामान प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला रोपा, राजकीय प्राथमिक पाठशाला घिरथेड़ी सहित अन्य स्कूलों में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed