फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shimla rural will get modern vegetable market, farmers will be benefited

Hamirpur (Himachal) News: शिमला ग्रामीण को मिलेगी आधुनिक सब्जी मंडी, किसानों को होगा लाभ

Wed, 26 Jul 2023 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य का एलान
विज्ञापन

टुटू में सब्जी मंडी का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में
मंत्री ने कोहबाग, गलोट और कंडा पंचायत में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
शिमला। लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कोहबाग, गलोट और कंडा पंचायत में मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याओं को सुना।

उन्होंने गावों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कोहबाग स्वास्थ्य केंद्र में एक लेबोरेटरी तथा मरीजों के लिए बेड की मांग और क्षेत्र में पानी की समस्या का शीघ्र समाधान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कोहबाग से घणाहट्टी-शिमला तक बस चलाने का आश्वासन भी दिया। कहा कि एक करोड़ रुपये की राशि खर्च कर बंगोरा से छावग तक 7 किमी सड़क को पक्का कर दिया है। बाकी बची सड़क को बरसात के बाद चौड़ा और पक्का करने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। कहा कि रुगड़ा से शालाघाट तक 12 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजी है।
विज्ञापन

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि गलोट, कंडा और आसपास के क्षेत्र के किसानों को मार्केटिंग की सुविधा के लिए टुटू में आधुनिक सुविधाओं से लैस नई सब्जी मंडी का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है। गलोट पंचायत के फगेड़ा गांव की संपर्क सड़क को चौड़ा और पक्का करने के लिए 2.5 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने कंडा जेल से शलोग खिलना तक सड़क का मरम्मत कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने गलोट पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद


केंद्र ने 2800 करोड़ देने का दिया है आश्वासन
लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य ने कहा कि भारी बरसात के कारण हुई आपदा से प्रदेश की अधिकतर सड़कें अवरुद्ध हुई हैं। इन्हें युद्ध स्तर पर ठीक करने का कार्य जारी है। इस बारे केंद्रीय मंत्रियों के साथ मिलकर प्रदेश के लिए अधिक राशि स्वीकृत करने के लिए आग्रह किया है। उन्होंने शीघ्र ही 2800 करोड़ रुपये की राशि केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृत करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article