फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shaping the future of AI technology: Rana

एआई प्रौद्योगिकी के भविष्य को दे रहे हैं आकार : राणा

Mon, 23 Dec 2024 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shaping the future of AI technology: Rana
एनआईटी हमीरपुर में आयोजित कार्यशाला के समापन अवसर पर मौजूद प्रतिभागी। स्रोत : संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। एनआईटी हमीरपुर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डिवाइस कंप्यूटिंग, कम्युनिकेशन और सिग्नल प्रोसेसिंग पर अयोजित कार्यशाला रविवार को संपन्न हुई। समापन समारोह में मुख्यातिथि प्रो. राजीवन चंदेल ने शिरकत की।
समारोह में इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख डॉ. अश्वनी राणा ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सिग्नल प्रोसेसिंग और कम्युनिकेशन के क्षेत्र प्रौद्योगिकी के भविष्य को आकार दे रहे हैं। इस दौरान आयोजन सचिव डॉ राकेश शर्मा ने समापन रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

सम्मेलन में डॉ. रविंदर सिंह, हेड ऑफ डिजिटल सिस्टम, सिविल सर्विसेज यूके नेे उभरती डिजिटल तकनीकों पर समृद्ध चर्चाओं का मार्ग प्रशस्त किया। प्रो. आरपी यादव एमएनआईटी जयपुर ने संचार और सिग्नल प्रोसेसिंग में एआई के भविष्य के अनुप्रयोगों पर एक ज्ञानवर्धक चर्चा प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अमीर और डॉ. अजीत कुमार, जो नेशनल लेबोरेटरी ऑफ रडार एंड सर्विलांस सिस्टम्स पीसा इटली में अनुसंधान वैज्ञानिक हैं, ने इंटरफेरोमेट्री एसएआर प्रोसेसिंग में मशीन लर्निंग और निगरानी अनुप्रयोगों में लक्ष्य पहचान के लिए एसएआर प्रोसेसिंग पर अपने व्याख्यानों से दर्शकों को प्रभावित किया। सम्मेलन में विषय आधारित शोध पत्र प्रस्तुतियां दीं। उत्कृष्ट शोध को मान्यता देने के लिए आयोजन समिति ने प्रत्येक सत्र के लिए बेस्ट पेपर अवार्ड्स की घोषणा की।
प्रत्येक सत्र में बेस्ट पेपर अवार्ड क्रमश: डॉ. दीपांशु कौशल, डॉ. पल्लवी रंजन, सुमित, अनुबुसेलवन कसीलिंगम और रूपाली सलवान शर्मा को प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed