फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shanu Sharma made the best statue of Lord Ganesha

Hamirpur (Himachal) News: शानू शर्मा ने बनाई सबसे बेहतरीन श्रीगणेश की प्रतिमा

Wed, 20 Sep 2023 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के स्कूलों और कॉलेजों में मंगलवार को गणेश चतुर्थी पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। हमीरपुर के गांधी चौक पर गणपति बप्पा मोरेया कमेटी हमीरपुर की ओर से गणपति जी की झांकी निकाली गई। हमीरपुर कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मंगलवार को गणेश चतुर्थी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता और मिट्टी व क्ले से गणेश प्रतिमा बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें डीएलएड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रशिक्षुओं ने मिट्टी व क्ले की रंग बिरंगी व विभिन्न आकृतियों की गणेश की प्रतिमाएं बनाईं। चित्रकला में प्रशिक्षुओं ने विभिन्न प्रकार की भगवान गणेश की प्रतिमाएं बनाईं। वहीं, मिट्टी और क्ले से प्रतिमा बनाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता में शानू शर्मा प्रथम, बिंदिया द्वितीय और शिपाली और अणु तृतीय स्थान पर रहीं। चित्रकला में अंजली ने प्रथम स्थान, संजय ने द्वितीय और रुचि ने तृतीय स्थान हासिल किया। कॉलेज प्रबंधक कर्नल जयचंद व प्राचार्य डॉ. शिवााली राणा ने सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए गणेश चतुर्थी का महत्व बताया। इस दौरान कॉलेज का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा। वहीं भगवती पब्लिक स्कूल के छात्रों ने गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया। इसमें कक्षा नर्सरी के बच्चों ने आरती (जय गणेश जय गणेश) प्रस्तुत की। जूनियर केजी के बच्चों ने नृत्य (ओह माय फ्रेंड गणेशा) प्रस्तुत किया। तीसरी कक्षा के बच्चों ने गीत (तेरी जय हो गणेश) प्रस्तुत किया। बच्चों ने इस उपलक्ष्य पर श्रीगणेश की वेशभूषा धारण कर गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया और छोटे कलाकारों ने मिट्टी, आटे, कागज और हल्दी से बनी हस्तनिर्मित गणेश मूर्तियों का प्रदर्शन किया। गणेश जी बुद्धि और समृद्धि के भगवान हैं, इसलिए इन दोनों को पाने के लिए लोग इनकी पूजा करते हैं। अध्यापकों वंदना, सुनीता देवी, सुमन लता,अंकिता, निशा और संजीव, संजीत, विनय, अभिनय ने बच्चों को पूर्ण सहयोग दिया। प्रधानाचार्य आरती कटोच ने छात्रों को श्रीगणेश चतुर्थी की बधाई दी। ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल में भी गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed