{"_id":"66a239114852f1083d0641cd","slug":"sewerage-chambers-are-getting-closed-again-and-again-even-after-repair-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-132161-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मरम्मत के बाद भी बार-बार बंद हो रहे सीवरेज चैंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मरम्मत के बाद भी बार-बार बंद हो रहे सीवरेज चैंबर
विज्ञापन
एक ही चैंबर को दस बार ठीक करवा चुका है लोक निर्माण विभाग
गांधी चौक के पास बने चैंबर की नहीं कर रहे ठीक से मरम्मत
तीसरे ही दिन होने लग पड़ रही है यहां से लीकेज, सड़क पर बहता है पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के गांधी चौक पर एक ही चैंबर को लोक निर्माण विभाग करीब 10 बार ठीक करवा चुका है लेकिन हर सप्ताह यह सीवरेज चैंबर लीक हो जाता है। बार-बार यहां पर तारकोल बिछाया जाता है और कुछ ही दिन बाद लीकेज के कारण दोबारा से यह उखाड़ दिया जाता है। लंबे समय से यही प्रकिया चली हुई है। बार-बार लीकेज होने के कारण इस चैंबर का गंदा पानी सड़क पर बहता है। इससे लोगों को परेशानी होती है। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी आकर टारिंग को उखाड़ते हैं और मरम्मत कर दोबारा से तारकोल बिछा देते हैं। बार-बार लीकेज होने के कारण यहां का हिस्सा एक गड्ढे के रूप में बदलता जा रहा है।
एक ही बारिश में इस चैंबर से लीकेज होना शुरू हो जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि किस तरह का मरम्मत कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से करवाया जा रहा है जो चैंबर तीसरे ही दिन लीक करने लग पड़ रहा है। लोगों आशा, भूमि देव शास्त्री, यशपाल, नीलम, मधु, कंचन आदि ने कहा कि यहां पर बार-बार सड़क को उखाड़ा जाता है और चैंबर लीकेज को ठीक किया जाता है। लेकिन, लोक निर्माण विभाग को चाहिए कि एक ही बारी में मरम्मत कार्य अच्छे से किया जाए ताकि बार-बार परेशानी का सामना न करना पड़े। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संचय कटोच ने कहा कि यहां पर मरम्मत कार्य करवा दिया गया है। कुछ समस्या होने के कारण लीकेज हो रही थी।