{"_id":"6693e4ccd9417970340dea93","slug":"seven-thousand-devotees-visited-paunahari-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-131509-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सात हजार श्रद्धालुओं ने किए पौणाहारी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सात हजार श्रद्धालुओं ने किए पौणाहारी के दर्शन
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शन के लिए क तारों में लगे श्रद्धालु। संवाद
विवाह के बाद पौणाहारी का आशीर्वाद लेने पहुंचे नवविवाहित जोड़े
रविवार सुबह 4:30 बजे बाबा की आरती के बाद श्रद्धालुओं ने किए पौणाहारी के दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को श्रद्धालुओं का खूब सैलाब उमड़ा। रविवार को करीब सात हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेका। अस्त के समाप्त होते ही विवाह सीजन के चलते शनिवार शाम से ही बाबा के दरबार में श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए थे। न्यास प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर को शनिवार रात्रि 10 बजे तक खोला गया। वहीं, रविवार सुबह 4:30 बजे बाबा की आरती के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। रविवार सुबह ही श्रद्धालुओं की कतारें मंदिर परिसर में लग गईं।
दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पूरा मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु भीड़ में हाथों में झंडे लेकर बाबा के जयकारे लगाते हुए गुफा की ओर बढ़े। मंदिर परिसर में भीड़ काफी रही, लेकिन प्रशासन व ट्रस्ट की तरफ से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और श्रद्धालुओं को बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन करवाए गए। मंदिर में नव विवाहित जोड़ों ने माथा टेककर पौणाहारी का आशीर्वाद लिया। पुलिस प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए केवल परमिट वाली गाड़ियों को ही बैरियर नंबर दो से लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह तक जाने की अनुमति दी गई। इस बारे में मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल ने कहा कि रविवार के दिन मंदिर में काफी चहलपहल रही। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में पुख्ता प्रबंध किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।